Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से स्वावलंबी हो रहीं महिलाएं; लाधना में आयोजित विशेष शिविर में एक साथ 76 लाभुकों को मिला बत्तख चूज़ा वितरण योजना का लाभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से स्वावलंबी हो रहीं महिलाएं; लाधना में आयोजित विशेष शिविर में एक साथ 76 लाभुकों को मिला बत्तख चूज़ा वितरण योजना का लाभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से स्वावलंबी हो रहीं महिलाएं; लाधना में आयोजित विशेष शिविर में एक साथ 76 लाभुकों को मिला बत्तख चूज़ा वितरण योजना का लाभ

    हम जैसे गृहिणी के लिए यह बत्तख पालन एक अच्छा आय का साधन बनेगा – लाभुक

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना, झारखंड सरकार का महत्वाकांक्षी योजना जो आज झारखंड के पशुपालकों के लिए जीविकोपार्जन के क्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

    आजीविका के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार एवं प्रशासन प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में स्टॉल के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ योजना की जानकारी वरन उससे आच्छादित भी किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत का लाभ जामताड़ा प्रखंड के लादना पंचायत में आयोजित शिविर में पशुधन योजना के बत्तख चूज़ा के लिए प्राप्त 76 आवेदनों में एक साथ 76 महिला लाभुकों के बीच जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा एक एक यूनिट बत्तख चूजा का वितरण किया गया। एक यूनिट में 15 बत्तख का चूजा होता है। जिसमें एक यूनिट का कुल लागत 1700 रुपए है, इसका 90 प्रतिशत सब्सिडी के रूप में सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

    बत्तख चुजा मिलने के उपरांत महिला लाभुकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बत्तख चूजा लगभग 3 महीने बाद अंडा देना शुरू कर देता है। एक बत्तख पूरे साल में लगभग 280 से 300 अंडे देता है, जिसमे एक अंडे की कीमत 10 रुपए है। सभी ने कहा हम जैसे गृहिणी के लिए यह बत्तख पालन एक अच्छा आय का साधन बनेगा। इससे होने वाले आय से हम अपना और परिवार का बेहतर ख्याल रख पायेंगे। सभी ने इसके लिए सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

    वास्तव में सरकार का लक्ष्य है राज्य में दूध, अंडा, मांस के उत्पादन में वृद्धि लाकर राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे में महिलाएं आगे बढ़कर सरकार के इस योजना के माध्यम से स्वावलंबी हो रहीं है और ये योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    बत्तख चूज़ा वितरण का क्या है प्रावधान

    इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, असहाय विधवा औरतों, दिव्यांग निःसंतान दंपत्ति जिनकी उम्र कम से कम 50 वर्ष हो, उन्हें 90 प्रतिशत अनुदान पर 15 चूज़ा प्रति लाभुक दिया जाता है वहीं अन्य सभी वर्ग के लाभुकों में 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुव्यवस्था के लिए मशहूर एमजीएम को अब विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा के लिए जाना जायेगा: बन्ना गुप्ता
    Next Article मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड ने परिसदन में की प्रेस वार्ता, कहा- झारखंड के जनमानस को बेहतर सुविधायुक्त जमशेदपुर मिलेगा

    Related Posts

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    November 12, 2026

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 12, 2026

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    मूडीज ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 7% रहने की उम्मीद

    यूपी चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम से उतरेंगे मैदान में

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र; दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.