Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुव्यवस्था के लिए मशहूर एमजीएम को अब विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा के लिए जाना जायेगा: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    कुव्यवस्था के लिए मशहूर एमजीएम को अब विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा के लिए जाना जायेगा: बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के जनमानस को बेहतर सुविधायुक्त जमशेदपुर मिलेगा:बन्ना गुप्ता

     

    मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड ने परिसदन में की प्रेस वार्ता, कहा- झारखंड के जनमानस को बेहतर सुविधायुक्त जमशेदपुर मिलेगा

    अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगा एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस पड़ाव, फ्लाईओवर का होगा निर्माण

    कुव्यवस्था के लिए मशहूर एमजीएम को अब विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा के लिए जाना जायेगा: बन्ना गुप्ता, मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग

    परिसदन जमशेदपुर में मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड श्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर जमशेदपुर को लगभग 1 हजार करोड़ के विकास कार्यों के सौगात की घोषणा की। माननीय मंत्री ने बताया कि पूरे कोल्हान में गरीबों का एकमात्रा सहारा एमजीएम अस्पताल जल्द ही नए रूप में देखने को मिलेगा। उन्होने कहा कि एमजीएम अस्पताल में नए 500 बेड के अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय चिकित्सीय सुविधाओं से लैस अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिसका शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड द्वारा 07 नवंबर को जमशेदपुर दौरे पर किया जाएगा ।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/1wc3N9fKrSE”]

    उन्होने कहा कि जमशेदपुर में फ्लाई ओवर, अंतर्राज्यीय बस अड्डा, डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल का शुभारंभ, नए आधुनिक सुविधाएं से लैस पार्क, वाकिंग पथ, सरकारी +2 तक स्कूल, नए स्वास्थ्य केंद्र, नया डाकघर समेत अन्य दर्जनों नई योजनाओं को अगले वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

    मंत्री ने अस्पताल निर्माण की जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल, जमशेदपुर के पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन को नियमानुसार सुनियोजित तरीके से हटाते हुए 500 शय्यावाले नये अस्पताल का निर्माण कराये जाने हेतु 396 करोड़ 69 लाख 58 हजार 9 सौ रूपये की लागत का प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिपरिषद के द्वारा प्रदान की गई है।

    • प्रस्तावित 500 शय्यावाले अस्पताल भवन में विभागवार बेड की संख्या निम्नवत होगी-

    1. मेडिसीन वार्ड- 70 शय्या
    2- शिशु वार्ड- 40 शय्या
    3- श्वसन रोग वार्ड- 20 शय्या
    4- चर्म रोग- 20 शय्या
    5- मानसिक रोग- 20 शय्या
    6- सर्जरी- 60 शय्या
    7- अस्थि रोग- 30 शय्या
    8- नेत्र रोग- 20 शय्या
    9- कान, नाक, गला रोग- 20 शय्या
    10. बर्न वार्ड- 33 शय्या
    11- निजी वार्ड- 07 शय्या
    12- महिला रोग- 60 शय्या
    13- आकस्मिक वार्ड- 117 शय्या

    कुल 500 शय्या, जिसमें 246 बेड आई०सी०यू० के होंगे। वहीं 15 ऑपरेशन थियटर युक्त यह अस्पताल होगा। अस्पताल में सी०टी० स्कैन, एम०आर०आई०, एक्स-रे, अल्ट्रा साउण्ड, फलोरोस्कॉपी एवं मैमोग्राफी की पूर्ण सुविधा रहेगी। साथ ही सेमिनार हॉल, क्लासेस, प्रशासनिक भवन का भी निर्माण किया जायेगा। अस्पताल के लिए जरूरी सभी आवश्यक सेवायें जैसे एल०एम०ओ०, पी०एस०ए० प्लांट, जैविक कचरा प्रबंधन, लॉण्डरी सिस्टम, केन्द्रीकृत स्ट्रेलाईजेसन यूनिट का विशेष प्रावधान किया गया है ।

    *● उक्त राशि में मुख्य मदवार व्यय निम्नवत् है-*

    1- सिविल वर्क 151 करोड़
    2- विद्युत कार्य- 36.20 करोड़
    3- फर्निचर वर्क 20 करोड़
    4. हीटिंग वेंटिलेशन एण्ड एयर कंडीशनिंग वर्क- 19.54 करोड़
    5- आई०टी० वर्क- 12.32 करोड़
    6- लैण्ड स्केपींग वर्क- 12.32 करोड़
    7- मॉड्यूलर OT- 4.4 करोड़

    इसके अतिरिक्त अन्य मदों में लिफ्ट, अग्निशमन व्यवस्था, अतिरिक्त संबद्ध भवन का निर्माण आदि मद में कुल मिलाकर 369 करोड 69 लाख 68 हजार 09 सौ रूपए की प्राक्कलन की प्राशासनिक स्वीकृति दी गई है । प्रसव परिसर में दो ऑपरेशन थियेटर के साथ शल्य क्रिया के पूर्व एवं उसके पश्चात् महिलाओं के लिए शय्या भी प्रावधानित है। इसके साथ NICU एवं PICU का भी प्रावधान किया गया है। उक्त अस्पताल का निर्माण कार्य 30 माह के भीतर कराये जाने का लक्ष्य है।

    माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो को जाम मुक्त करने के लिए विभिन्न चरणों मे कार्य किया गया जिसमें सड़कों का मरम्मतीकरण फिर चौड़ीकरण, मानगो के बड़े पुल का मरम्मतीकरण, मानगो गोलचककर का पुर्णनिर्माण और उसके बाद फ्लाई ओवर का निर्माण के बाद मानगो की जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी । मानगो को अंतरराज्यस्तरीय बस पड़ाव का तौहफा मिलेगा जिससे रोजगार भी मिलेगा और आर्थिक मजबूती भी मिलेगी ।

    मानगो में फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर माननीय मंत्री ने बताया कि प्रोजेक्ट की अनुमानित राशि करीब 496 करोड़ रूपए है जिसकी प्रशसानिक स्वीकृति भी जल्द ही मंत्रीपरिषद द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होने कहा कि अगले ढाई वर्षों में इसे भी धरातल पर उतारा जाएगा । माननीय मंत्री ने कहा कि हर विकास कार्य में थोड़ा समय लगता है, लोगों को परेशानी भी होती है, लेकिन मानगो और जमशेदपुर की जनता ने परेशानी को सह कर मुझे विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जो आशीर्वाद दिया है उसके लिए ऋणी हूँ और क्षेत्र का विकास कर ये ऋण चुकाऊंगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाठग सुकेश चंद्रशेखर की दूसरी चिट्ठी सार्वजनिक होने से आम आदमी पार्टी में मचा हड़कंप
    Next Article मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से स्वावलंबी हो रहीं महिलाएं; लाधना में आयोजित विशेष शिविर में एक साथ 76 लाभुकों को मिला बत्तख चूज़ा वितरण योजना का लाभ

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.