Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के प्रज्ञानानंदा और नंधिधा ने जीते खिताब
    Breaking News Headlines खेल

    भारत के प्रज्ञानानंदा और नंधिधा ने जीते खिताब

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. शीर्ष वरीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और उनकी हमवतन पीवी नंधिधा ने गुरुवार (3 नवंबर) एशियाई महाद्वीपीय शतरंज टूर्नामेंट में क्रमश: ओपन और महिला वर्ग के खिताब जीते. प्रज्ञानानंदा नौवें और अंतिम दौर में हमवतन बी अधिबान से 63 चाल में ड्रॉ खेलकर सात अंक के साथ शीर्ष रहे. चेन्नई के 17 साल के प्रज्ञानानंदा ने अंतिम दौर से पहले अन्य खिलाड़ियों पर आधे अंक की बढ़त बना रखी थी. उन्होंने अंतिम दौर में अनुभवी अधिबान से ड्रॉ खेलकर खिताब अपने नाम किया.

     

     

    इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा ने अगले फिडे विश्व कप मे भी जगह बना ली. अंतिम दौर में एसएल नारायणन, हर्ष भारतकोटि, कार्तिक वेंकटरमन और एस वोखिदोव के पास अंतिम दौर में खिताब जीतने का मौका था लेकिन अपनी अपनी बाजी ड्रॉ खेलकर ये इस मौके से चूक गए. नारायणन और वोखिदोव की बाजी ड्रॉ रही. हर्ष और वेंकटरमन को भी अंक बांटने को मजबूर होना पड़ा.

     

     

    ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन ने 41 चाल में अंतरराष्ट्रीय मास्टर कोस्तव चटर्जी को हराकर पांच अन्य खिलाड़ियों के समान 6.5 अंक हासिल किए. हर्ष ने

    बेहतर टाईब्रेक स्कोर के कारण दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अधिबान तीसरे स्थान पर रहे. नारायणन, वोखिदोव, सेतुरमन और वेंकटरमन ने क्रमश: चौथे से सातवां स्थान हासिल किया

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री के काफिले पर फेंके बम, TMC कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.