Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में स्त्री शक्ति के उत्कर्ष का उत्सव- “स्त्री देश”
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    भारत में स्त्री शक्ति के उत्कर्ष का उत्सव- “स्त्री देश”

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत में स्त्री शक्ति के उत्कर्ष का उत्सव- “स्त्री देश”

    27 अक्टूबर, नई दिल्ली।

    भारत में महिलाओं की सत्ता और प्रशासन में भागीदारी हजारों वर्षों से रही है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके योगदान को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, संस्कृति मंत्रालय और पद्मविभूषण, राज्यसभा सांसद व प्रख्यात नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका “स्त्री देश” काश्मीर की ऐसी ही 13 महिला शासकों का गान है, जिन्हें भुला दिया गया। नई दिल्ली के कॉपरनिकस मार्ग स्थित कमानी ऑडिटोरियम में मंचित इस नृत्य नाटिका की संकल्पना डॉ. सोनल मानसिंह ने की है। कश्मीर को भारत का ताज माना जाता है और इसे ‘धरती का स्वर्ग’ भी कहा जाता है। डॉक्यू-ड्रामा “स्त्री देश” डॉ. आशीष कौल द्वारा लिखे गए शोध मोनोग्राफ पर आधारित है, जो आईजीएनसीए की शोध परियोजना के तहत कश्मीर की 13 महान महिलाओं के जीवन और समय पर आधारित है। इस अवसर पर पुस्तक “स्त्री देश” के अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय कानून और न्याय राज्यमंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल, डॉ. सोनल मानसिंह, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी और डॉ. आशीष कौल ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने भाषण में श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वास्तव में लोगों को पता नहीं है कि कश्मीर में एक, दो या तीन नहीं, बल्कि 13 महिलाओं ने शासन किया। न सिर्फ शासन किया, बल्कि अपनी जनता के जीवन को बेहतर बनाया। उन्होंने राज्य की रक्षा के लिए युद्ध लड़े और जीते। लोगों को अन्न मिल सके, इसके लिए दुनिया में पहली बार जन वितरण प्रणाली की शुरुआत भी एक महिला शासक ने ही कश्मीर में की। इनकी कहानियां कही जानी चाहिए। मीनाक्षी लेखी ने कहा, “नैरेटिव को जनता के बीच ले जाने का सबसे अच्छा माध्यम है कहानियां और आज का कार्यक्रम वास्तव में कहानी कहने के बारे में ही है।” उन्होंने यह भी कहा कि नृत्य रूपों और ‘नाट्यशास्त्र’ का संहिताकरण ईसा से बहुत पहले हुआ था। भरत मुनि ने ‘नाट्यशास्त्र’ लिखा। नाट्यशास्त्र को पांचवां वेद कहा जाता है। बाद में आचार्य अभिनवगुप्त ने भी नाट्यशास्त्र पर लिखा, जो कश्मीर के ही थे। उन्होंने यह कहा कि “स्त्री देश” लैंगिक न्याय का उत्सव है, जिसके लिए भारत जाना जाता है।

    डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि “स्त्री देश” कश्मीर की महिला शासकों पर याद रखा जाने वाला शानदार कार्य है, जो 1000 वर्षों की अवधि में फैला हुआ है। डॉ. जोशी ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष श्री रामबहादुर राय और कई देशों के राजदूत तथा उच्चायुक्त भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा आम और खास सबका रुख केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर की ओर
    Next Article राकेश तिवारी ने रघुनाथ पांडे का किया अभिनंदन

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.