Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश ,28 नवम्बर को टेल्को के सबुज कल्याण संघ हॉल में टेल्को थाना द्वारा बैठक बुलाई जायेगी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश ,28 नवम्बर को टेल्को के सबुज कल्याण संघ हॉल में टेल्को थाना द्वारा बैठक बुलाई जायेगी

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश ,28 नवम्बर को टेल्को के सबुज कल्याण संघ हॉल में टेल्को थाना द्वारा बैठक बुलाई जायेगी

    टेल्को के 28 नंबर रोड स्थित उमा महेश्वरी काली पूजा पंडाल में सुबह अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की मंशा से पूजा पंडाल में गौ माता के कटी सिर को फेंक दिया। सुबह जब घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त कमिटी के सदस्य वहाँ मौजूद नहीं थे। यह पूजा पंडाल टेल्को के क्वार्टर के बीच कॉलोनी में स्थित है।

    गौ वंश के कटे सिर मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदुवादी संगठन के नेता सहित टेल्को की कई काली पूजा कमिटी के लोग जुट गये और विरोध जताया। नेताओं ने ऐलान किया की कार्रवाई होने तक टेल्को में तमाम काली पूजा कमिटी प्रतिमा विसर्जन नहीं करेंगी।

    विरोध बढ़ता देख टेल्को थाना प्रभारी रणविजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और बातचीत कर हिंदुवादी नेताओं को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने एसपी एवं एसएसपी से मौके से ही बात किया और वस्तुस्थिति से अवगत कराया। प्रशासन की ओर से बैठक कर उचित समाधान ढूँढने का प्रस्ताव आया। सर्वसम्मति से तय हुआ की 28 नवम्बर को टेल्को के सबुज कल्याण संघ हॉल में टेल्को थाना द्वारा बैठक बुलाई जायेगी। बैठक में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों से कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं हिंदुवादी संगठन के नेताओं सहित राजनीतिक पार्टियों से जुड़े स्थानीय प्रमुख नेता और थाना स्तरीय शांति समिति के लोग मौजूद रहेंगे। बैठक में अपेक्षित लोगों को थाना स्तर से सूचित किया जायेगा।

    विरोध जताने के दौरान हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह, अरुण सिंह, अंकित आनंद, ओम प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, पप्पू मिश्रा, बलबीर मंडल, अप्पू तिवारी, कन्हैया कुमार, नीरज पांडेय, धनजीत दूबे, जय नारायण सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग और हिंदुवादी संगठन से जुड़े नेता एकत्रित हुए थे। वहीं टेल्को थाना प्रभारी सहित जयदेव दास, अवर पुलिस निरीक्षक कुंदन चौधरी, अमिश कुमार सहित काफी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्यधाम में छठ महोत्सव की तैयारी जोरों पर, पांच सौ एक गरीब परिवार को मिलेगी नि:शुल्क छठ पूजन सामग्री, गायिका सोनाली बहायेगी भक्ति की गंगा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    August 6, 2026

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    August 6, 2026

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.