Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के एलजी ने पुलिस कमिश्नर को दी स्पेशल पावर, किसी भी शख्स को कर सकते हैं गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    दिल्ली के एलजी ने पुलिस कमिश्नर को दी स्पेशल पावर, किसी भी शख्स को कर सकते हैं गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर को स्पेशल पावर देते हुए उन लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लेने का अधिकार दिया है जो दिल्ली के लिए खतरनाक हैं. बुधवार से लागू हुआ आदेश अगले साल 18 जनवरी तक प्रभावी रहेगा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार उपराज्यपाल ने पुलिस कमिश्नर को उन लोगों को एहतियातन हिरासत में लेने का अधिकार दिया है, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए खतरा बन गए हैं.

     

    एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर डीपीसी को यह अधिकार दिया गया है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर एनएसए की धारा 3 की उपधारा 2 के तहत किसी भी शख्स को एहतियातन हिरासत में ले सकते हैं. एनएसए की इस धारा के तहत अगर केंद्र सरकार या राज्य सरकार इस बात से सहमत है कि कोई शख्स किसी भी प्रकार से राज्य की सुरक्षा के लिए या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा है, तो वह ऐसे शख्स को एहतियाती उपाय के तौर पर हिरासत में लेने का निर्देश दे सकती है.

     

    इससे पहले, पिछले साल दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल अनिल बैजल ने भी इसी तरह के आदेश जारी किए थे. उन्होंने यह आदेश स्वतंत्रता दिवस और दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों के विरोध के बीच जारी किए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनएसए किसी भी शख्स को एक महीने की अवधि तक एहतियाती हिरासत में रखने की इजाजत देता है. किसी भी शख्स को एनएसए के तहत तब हिरासत में लिया जाता है, जब अधिकारियों को लगता है कि कोई शख्स राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन रहा है. इस कानून के तहत हिरासत में लिए गए शख्स को हिरासत के बाद दस दिनों तक कोई जानकारी भी देने की जरूरत नहीं है.

     

    अगस्त महीने में राकेश अस्थाना के रिटायरमेंट के बाद दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया था. दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के तहत काम करती है और उसके अधिकारी अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर से संबंधित हैं. अरोड़ा ने तमिलनाडु पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक के रूप में काम किया है, जिसे वन ब्रिगेड वीरप्पन के लिए स्थापित किया गया था और उन्हें इस कार्यकाल के दौरान बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री के वीरता मेडल से सम्मानित किया गया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेदारनाथ में विधि विधान से की पूजा, रोपवे का किया शिलान्यास
    Next Article यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अभियान है:हिमानी पाण्डेय

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.