Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केदारनाथ में विधि विधान से की पूजा, रोपवे का किया शिलान्यास
    Breaking News Headlines

    केदारनाथ में विधि विधान से की पूजा, रोपवे का किया शिलान्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ और बदरीनाथ के दौरे पर हैं और वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसके मद्देनजर केदारनाथ-बदरीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. पीएम मोदी के आगमन से दोनों धामों के तीर्थ पुरोहित और वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित हैं.

     

    केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर के बाहर उनसे मिलने आए लोगों का अभिवादन किया. पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक मंदिर में पूजा की. फिर रुद्राभिषेक अनुष्ठान में शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम में 9.7 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना की आधारशिला रखी. यह रोपवे गौरकुंड से शुरू होकर केदारनाथ धाम तक आएगा और आगामी 5 से 6 वर्षों में बनकर तैयार होगा.

     

    केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल गए। वहां से लौटकर पीएम पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने निकले। पीएम मोदी जब बाबा केदार की पावन धरती पर पहुंचे तो वह एक अलग पोशाक में नजर आए. पीएम मोदी के सिर पर पहाड़ी टोपी थी और उनके बदन पर पहाड़ी पोशाक. केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के दौरान पीएम मोदी ने जो ड्रेस पहनी थी, उसका नाता हिमाचल प्रदेश के चंबा से है. यह पोशाक प्रधानमंत्री मोदी को उनकी हाल की हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान उपहार में दी गई थी और इस पर फाइन हैंडवर्क किया गया है.

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार की पूजा अर्चना कर मंदिर गृभ गृह से बाहर आ गए हैं। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठवीं बार आज बाबा केदार के द्वार पहुंचे हैं। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया।

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूूलों से सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर सहित केदारपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई की गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंदिर के चारों तरफ रेड कार्पेट बिछाया गया है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस दौरान गेंदा व अन्य फूलों के साथ ही आम, पीपल की पत्तियों की माला बनाई गई है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। आज केदारनाथ का भव्य और दिव्य प्रांगण पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। बदरीनाथ के मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री का केदारनाथ एवं बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के कुमार विश्वास बन रहे हैं कुमार संजय वही वीर रस की अग्रिम पंक्ति में सूरज सिंह राजपूत की धमक
    Next Article दिल्ली के एलजी ने पुलिस कमिश्नर को दी स्पेशल पावर, किसी भी शख्स को कर सकते हैं गिरफ्तार

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.