Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुणाल षाड़ंगी की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने जारी किए लिखित आदेश, आदेश पहुंचा सिविल सर्जन कार्यालय, काम हुआ चालू
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कुणाल षाड़ंगी की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने जारी किए लिखित आदेश, आदेश पहुंचा सिविल सर्जन कार्यालय, काम हुआ चालू

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना में 17 नई बीमारियों को जोड़ने पर भी नहीं मिल रहा था मरीजों को लाभ, कुणाल षाड़ंगी की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने जारी किए लिखित आदेश, आदेश पहुंचा सिविल सर्जन कार्यालय, काम हुआ चालू

    ■ जरूरतमंदों को अब मिलेगा तुरंत मिलेगा लाभ, ब्रेन हेमरेज के रोगी श्रीनिवास साहू को मिला नए आदेश का लाभ, इलाज करवाकर टाटा लौटते दुर्भाग्यवश रास्ते में हुई मौत, लेकिन इलाज के लिए मिल गए थे सरकार से 3 लाख 30 हजार 100

    जमशेदपुर। स्वास्थ्य विभाग के आर्टिकल 39 ए के अनुसार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत पहले सूचीबद्ध अस्पतालों में कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण, गंभीर लीवर रोग और एसिड अटैक का ही इलाज किया जाता था. अब इसमें 17 अन्य बीमारियों को सरकार द्वारा जोड़ लिया गया है. लेकिन कैबिनेट से पास होने के बावजूद विभागीय नए नियम और एमओयू से संबंधित पत्र जारी नहीं होने के कारण जोड़ी गई बीमारियों का इलाज सूचीबद्ध हॉस्पीटल नहीं कर पा रहे थे.इसका पता झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह नाम्या फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को तब चला जब भुवनेश्वर के अपोलो अस्तपाल में इलाजरत करनडीह निवासी ब्रेन हेम्रेज के रोगी श्रीनिवास साहू के परिजनों ने नाम्या फाउंडेशन के सदस्यों निधि केडिया और सुमंता होता से मदद मांगी. दरअसल जब नाम्या फाउंडेशन के सदस्य श्रीनिवास साहू की बीमारी का इलाज करवाने के लिए सूचीबद्ध अस्पताल पहुंचे तो ड़ॉक्टरों ने एमओयू नहीं होने की वजह से सरकारी खर्च पर इलाज का खर्च उठाने में असमर्थता जताई. तब सदस्यों ने इसकी जानकारी कुणाल षाड़ंगी को दी. कुणाल षाड़ंगी ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरूण सिंह से इस संबंध में फोन पर बातचीत की. अरूण कुमार सिंह तुंरत एक्शन में आए और स्वास्थ्य विभाग को आर्टिकल 39 ए के तहत 17 नई बीमारियों को जोड़ने संबंधी आदेश और उससे संबंधित एमओयू की चिट्ठी जारी करते हुए उसे सभी जिलों में भेजने के आदेश दिए.

    इससे भुवनेश्वर के अपोलो में इलाजरत श्रीनिवास साहू को आर्थिक रूप से मदद मिली. इलाज का उनका बिल 5 लाख 8 हजार था जिसमें से 3 लाख 30 हजार 100 रूपये मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सरकार से मिले.उनके परिजनों ने किसी तरह 55 हजार जमा करवाया था. बाकी देने में असमर्थ थे तो कुणाल षाड़ंगी ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करके 1 लाख 22 हजार 900 का बिल माफ करवाकर श्रीनिवास साहू को अस्पताल से छुट्टी दिलवा दी. दुर्भाग्यवश देर रात भुवनेश्वर से जमशेदपुर आने के क्रम में उड़ीसा-झारखंड सीमा पर एंबुलेंस में ही उनका निधन हो गया. उनकी मौत पर कुणाल षाड़ंगी ने अफसोस जताया।

    कुणाल षाड़ंगी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरूण कुमार सिंह से इस बात के लिए आभार जताया है कि उन्होंने मामला संज्ञान में आते ही कैबिनेट के आदेश को धरातल पर उतारने के लिए लिखित आदेश जारी करवाए. अब जरूरतमंद मरीजों को सूचीबद्ध अस्पतालों में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत पूरा लाभ मिल पाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबन्ना का प्रयास रंग लाया, होल्डिंग टैक्स और सैरात दुकानों के किराया वृद्धि पर लगी रोक
    Next Article उत्कल समाज मिडल एंड हाई स्कूल की छात्राएं खालसा स्कूल के छात्रों से परेशान प्रशासन को सचेत रहने की जरूरत

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.