Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IMD का एलर्ट: भारी बारिश दीपावली पर इन राज्यों में डालेगी खलल
    Breaking News Headlines

    IMD का एलर्ट: भारी बारिश दीपावली पर इन राज्यों में डालेगी खलल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश के उत्तरी और मध्य हिस्से से मानसून विदा हो चुका है. वहीं मौसम विभाग ने कुछ प्रदेशों में दीपावली के आसपास बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह आगे जाकर चक्रवात में तब्दील हो सकता है.

     

    मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में 22 से 25 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है. वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है. इसके 22 अक्टूबर तक एक डिप्रेशन में और बाद में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात में बदलने की संभावना है. एक अन्य ट्रफ रेखा केरल के तट से मध्य पश्चिम अरब सागर तक बनी है.

     

    मछुआरों को दी गई सलाह

    चक्रवात को देखते हुए मछुआरों को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के दौरान हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

     

    ओडिशा सरकार ने की बैठक

    चक्रवात के पूर्वानुमान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने एक समीक्षा बैठक की. इस ने पूर्वानुमान के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर के मौसम वैज्ञानिक यू एस दास के अनुसार 23 अक्टूबर तक राज्य में वर्षा की संभावना नहीं है.

     

    अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

    स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज बारिश संभव है. विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है. वहीं उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस ने पीओके, अरूणाचल प्रदेश, लद्दाख को माना भारत का अभिन्न हिस्सा
    Next Article लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय डेनमार्क ओपन के प्री क्वार्टफाइनल में, सायना बाहर

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.