Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रेजुएट महिला कॉलेज के शिक्षकों से कब्रिस्तान कमेटी के लोगों की बदतमीजी पर भाजपा आक्रोशित, एसडीओ से मिलकर जताई आपत्ति, कड़ी कार्रवाई की मांग की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    ग्रेजुएट महिला कॉलेज के शिक्षकों से कब्रिस्तान कमेटी के लोगों की बदतमीजी पर भाजपा आक्रोशित, एसडीओ से मिलकर जताई आपत्ति, कड़ी कार्रवाई की मांग की

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रेजुएट महिला कॉलेज के शिक्षकों से कब्रिस्तान कमेटी के लोगों की बदतमीजी पर भाजपा आक्रोशित, एसडीओ से मिलकर जताई आपत्ति, कड़ी कार्रवाई की मांग की

    जमशेदपुर। साकची स्थित ग्रेजुएट महिला कॉलेज के समक्ष कब्रिस्तान के अवैध रूप से द्वार खोले जाने एवं बहुमंजिला इमारत निर्माण का मामला अब नया रुख ले लिया है। मंगलवार को कब्रिस्तान कमेटी द्वारा बिना अनुमति कॉलेज परिसर में घुसकर शिक्षकों से की गई बदतमीजी पर भाजपा ने कड़ी अप्पत्ति जताई है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ताओं के संग अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम से मिलकर कब्रिस्तान कमेटी के दोषी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएट महिला कॉलेज में कब्रिस्तान कमिटी के लोगों द्वारा जबरन कॉलेज में घुस कर प्राचार्य कक्ष में जो कि एक महिला हैं और विभागीय प्रमुख जो एक दिव्यांग हैं, उनकी मौजूदगी में कॉलेज के सम्मानित शिक्षकों से बदतमीजी और अभद्रता की गयी, जो अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कब्रिस्तान के आर्थिक आय के साधन बनने की संभावना और यहां पढ़ने वाली छात्राओं के सुरक्षा की आशंकाओं के मद्देनजर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। इस प्रकार से कॉलेज परिसर में घुसकर शिक्षकों से अभद्रता कर उन्हें डराना और भय का वातावरण बनाना पूर्ण रूप से कानून को चुनौती देने की भांति है। आखिर किस अधिकार के तहत कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने कॉलेज में जबरन घुसकर शिक्षकों से अभद्रता की। गुंजन यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी से घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने और कॉलेज की सुरक्षा को पूरी तरह से चाक-चौबंद करने की मांग की है।

    इस दौरान मुलाकात करने वालों में भाजपा जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव, अमित अग्रवाल, बजरंगी पांडेय, निशांत कुमार, अभिमन्यु सिंह, प्रकाश दुबे, शशांक शखर, दिलीप पासवान, संतोष कुमार शामिल थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस स्मरण दिवस की पूर्व सांध्य पर कवि सम्मेलन का अयोजन 
    Next Article जिला उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख शिवशंकर बेरा को श्रद्धांजलि दी

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.