Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

     

    रांची। स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता
    पर झारखंड मीडिया के लिए नेतृत्व कार्यशाला का आयोजन 18 और 19 अक्टूबर, 2022 द रांची प्रेस क्लब के कांफ्रेंस सभागार में आयोजित किया गया। पहले दिन दो सत्रों के
    स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता
    पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को असर और द रांची प्रेस क्लब के संयुक्त प्रयास से किया गया , जिसमें सहयोगी संस्थाएं यूएसएआईडी, सीईईडब्ल्यू ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ 11:00 बजे मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। मंच संचालन द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया और स्वागत भाषण असर संस्थान के मुन्ना कुमार झा ने और समापन प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य परवेज कुरैशी ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा , पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, कोषाअध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, संयुक्त सचिव अभिषेक सिन्हा , कार्यकारिणी सदस्यों में रूपम, धर्मेंद्र गिरी, संजय रंजन, परवेज कुरेशी, राकेश कुमार, सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रेस क्लब का पर्यावरण पर अच्छी पहल है।इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए ताकि लोगों में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता आये । उन्होंने कहा कि अभी हम देखते हैं कि झारखंड में सुखाड़ की स्थिति बनी हुई है,इस पर हमलोग सरकार में चर्चा कर रहे हैं।

    वहीं दूसरे जिलों में लगातार बारिश हो रही है। ये प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने का नतीजा है। हमलोगों ने कोविड 19 का दौर भी देखा है। ग्लोबल वार्मिंग की क्या स्थिति दुनिया में बन रही है।ग्लेसियर का प्रकोप से करीब दस देश इससे प्रभावित हो रहा है। गुप्ता ने कहा कि दुनिया में सबसे विकसित देशों में जापान है, लेकिन सबसे विनाश भी झेला है, सुनामी एक उदाहरण है। सीईईडब्ल्यू की तनुश्री गांगुली ने झारखंड में वायु गुणवत्ता डेटा का पहुंच और उसकी व्याख्या करना , पर अपनी बातों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर पत्रकार खबरें लिखते हैं। लेकिन खबर लिखने के समय उन्हें आंकड़े की जरूरत पड़ती है।

    विश्वानीय साइड पर से ही आंकड़े उठाये,ताकि खबर पर विश्वास बना रहे। उन्होंने बताया कि झारखंड के तीन जिलों रांची, धनबाद और जमशेदपुर में पॉल्यूशन की स्थिति ठीक नहीं है। राज्य सरकार को करीब 70 करोड़ राशि आवंटित है, लेकिन धरातल पर पॉल्यूशन को लेकर काम होता नहीं हो दिख पा रहा है। एम्स के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर हर्षल रमेश ने स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता पर अपनी प्रस्तुति दिये। वहीं क्लीनर एयर एंड सेंटर हैल्थ के चीफ आफ पार्टी चिन्मया आचार्य ने बातें रखी।

    दूसरे सत्र दो बजे से शुरु हुआ जो शाम 4: 30 बजे तक चला। जिस पर डॉक्टर नीतिश प्रियदर्शी सहायक प्रोफेसर रांची यूनिवर्सिटी ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ पौधों का होना जरूरी है । खास करके जंगलों का होना , लेकिन वर्तमान में जंगल है नहीं, जंगल की कटाई धड़ल्ले से हो रही है । यह स्थिति न सिर्फ झारखंड में बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी जंगलों की कटाई जारी है। जंगल बचाने के हर व्यक्ति को पेड़ लगाने होंगे,

    तभी जंगल बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में पॉल्यूशन को लेकर काफी हंगामा होती है ,खबरें छपती है। और दोष पंजाब और हरियाणा को दी जाती है, तो यह भी एक विषय है, जानने के लिए। वहीं दिल्ली के दैनिक भास्कर के अनिरुद्ध शर्मा ने भी पॉल्यूशन पर अपनी बातों को रखा और उन्होंने बताया कि किस तरह से पहली बार पॉल्यूशन को बचाने पर पीआईएल सुप्रीम कोर्ट में दर्ज कराई गई थी ।

    यह पहला ऐसा मामला था जिसका कवरेज करने का मौका मिला। असर के मुन्ना कुमार झा ने बताया कि बुधवार को कार्यक्रम का दूसरा सत्र सोलर पॉलिसी सौर ऊर्जा पर चर्चा की जाएगी । इस मौके पर विभिन्न अखबारों के पत्रकार एवं उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, सेंट जेवियर, रांची यूनिवर्सिटी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जुटे हजारों कार्यकर्ता
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध: सांसद विद्युत वरण महतो

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.