Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय की पहल एवं सक्रियता के कारण मोहरदा जलापूर्ति की वर्षों लम्बित समस्या खत्म होने जा रही है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय की पहल एवं सक्रियता के कारण मोहरदा जलापूर्ति की वर्षों लम्बित समस्या खत्म होने जा रही है

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय की पहल एवं सक्रियता के कारण मोहरदा जलापूर्ति की वर्षों लम्बित समस्या खत्म होने जा रही है और लोगों को मोहरदा जलापूर्ति से शुद्ध पेयजल मिलना प्रारंभ हुआ है। मोहरदा के रोड नं. 4, 5, 6 एवं 9 के सभी घरों में आज से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है एवं पाइप लाइन के चलते क्षतिग्रस्त सड़क को बनाने का काम भी आज से शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि विधायक श्री सरयू राय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को इसका शीघ्र समाधान कर लोगों के घरों तक पेयजल का कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही थी, जिसके फलस्वरूप यह कार्य संभव हुआ है।

    इसके अलावे विधायक श्री सरयू राय ने मोहरदा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और इसके समाधान की दिशा में कार्य प्रारंभ हुआ। मंगलवार को मोहरदा ग्राम के युवा नेता काशीनाथ प्रधान के नेतृत्व में बस्तीवासियों ने सारे कार्यों का निरीक्षण किया एवं पूर्वी के विधायक आदरणीय सरयू राय जी के प्रति आभार जताया है। मोहरदा में जाहिरा स्थल का सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूर्ण हो गया, वर्षों से रुकी हुई मोहरदा ओड़िया विद्यालय के चहारदीवारी का कार्य भी प्रगति पर है, कुछ दिनों में यहां जुस्को की बिजली भी आने वाली है जिससे मोहरदा क्षेत्र में पूर्वी के विधायक का जय-जयकार हो रहा है और यहाँ के निवासी काफी उत्साहित हैं। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा मोहरदा गांव को आदर्श ग्राम के रूप में गोद लिया गया था इसके बावजूद मोहरदा क्षेत्र को विकास योजनाओं से वंचित रखा गया जिसके कारण यहाँ के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। विधायक सरयू राय के पूर्वी क्षेत्र से विधायक बनने के बाद अब सही मायने में मोहरदा क्षेत्र का विकास हो रहा है जिससे मोहरदा गांव अब वास्तवकि आदर्श ग्राम बनने की ओर अग्रसर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सवारियों के ढोने पर रोक
    Next Article जमशेदपुर सब्जी मंडी में  हुए गोलीबारी से सनसनी पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.