Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह तीर्थयात्रियों की मौत, रेस्‍क्‍यू शुरू
    Breaking News Headlines

    केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह तीर्थयात्रियों की मौत, रेस्‍क्‍यू शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड के केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना है. बताया जा रहा है कि केदारनाथ मंदिर से करीब दो किमी दूर गरुण चट्टी में यह हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई है. बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर एक आयरन कंपनी का था. इस हादसे में छह लोगों के मरने की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है. उधर, विमान विभाग ने भी मामले की जांच के लिए अपनी टीम रवाना कर दी है.

     

    जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर यह विमान केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था. अचानक इसमें कोई तकनीकी दिक्कत आई और देखते ही देखते विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे के वक्त के कुल छह लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे. इन सभी लोगों की मौत हो चुकी है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है. एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंचने लगी है. अभी तक हादसे में मरने वालों की पुष्टि नहीं की है.

     

    इस हादसे को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. हालांकि बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे यह हादसा मौसम खराब होने की वजह से हुआ. हालांकि डीजीसी अभी जांच में जुटा है कि हेलीकॉप्टर क्रैश का कारण तकनीकी खराबी या मौसम रहा है. चमश्दीदों

    के अनुसार, हम हेलीकॉप्टर में बैठने वाले थे और तभी हमें सूचना मिली कि एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इसके बाद हमें रोक दिया गया. बताया कि यहां पर 15 मिनट पहले मौसम खराब हो गया है और लगातार बारिश हो रही थी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात
    Next Article योगी सरकार का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सवारियों के ढोने पर रोक

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.