Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम की कमान
    Breaking News Headlines

    तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम की कमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. हाल में ही 50 ओवर फार्मेट में एरॉन फिंच ने संन्यास की घोषणा की थी. कमिंस ऑस्ट्रेलिया के 27वें वनडे कप्तान होंगे. उनकी अगुवाई में ही ऑस्ट्रेलिया अगले ही वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. कमिंस के हाथों में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कमान भी है. कप्तानी की इच्छा दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने जाहिर की थी लेकिन उनके नाम पर विचार नहीं हुआ.

     

    फिंच के संन्यास के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को कप्तानी के लिए शीर्ष दावेदार माना गया. हालांकि, वॉर्नर दौड़ से बाहर थे क्योंकि उनके आजीवन कप्तानी पर बैन अभी भी लागू है. उन्हें कप्तान बनाने के लिए बोर्ड को पहले अपनी गाइडलाइंस में बदलाव करना पड़ता. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के चयन समित के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, “टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के बाद से पैट ने शानदार काम किया है.”

     

    कमिंस सीमित ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम की कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने वाले हैं. गेंदबाजों में सिर्फ दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली है. उन्होंने 1990 के दशक में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 11 मुकाबलों में कप्तानी की थी.

     

    दिसंबर 2021 में एशेज सीरीज से पहले कमिंस को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कमान मिली. एक विवाद के बाद टिम पैन को कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा था. 11 साल से ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के अहम सदस्य कमिंस तीनों फार्मेट में कंगारू टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं. उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज 3-0 से जीतने में सफल रही.

     

    इसके बाद कमिंस की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ टीम को 1-0 से जीत मिली. हालांकि, ऑस्ट्रेलियन टीम को श्रीलंका की सरजमीं पर 1-1 से सीरीज ड्रॉ खेलने पड़ा. कमिंस ने अब तक 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी है जिसमें टीम 5 मुकाबले जीतने में सफल रही. एक में हार मिली और तीन मैच ड्रॉ रहे. 29 साल के कमिंस ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20, टेस्ट और वनडे डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने 43 टेस्ट, 73 वनडे और 46 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में 199, वनडे में 119 और टी20 क्रिकेट में 52 विकेट दर्ज है. कमिंस टेस्ट क्रिकेट में दो अर्धशतक भी ठोक चुके हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी करने में सक्षम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपिका पादुकोण दुनिया की टॉप 10 सुंदरियों में शामिल, यह है खासियत
    Next Article टारगेट किलिंग, आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, यूपी के दो मजदूरों की मौत

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.