Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कब्रिस्तान के अवैध द्वार खोलने एवं बहुमंजिला इमरात निर्माण के विरोध में मशाल लेकर सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता, शामिल हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    कब्रिस्तान के अवैध द्वार खोलने एवं बहुमंजिला इमरात निर्माण के विरोध में मशाल लेकर सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता, शामिल हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कब्रिस्तान के अवैध द्वार खोलने एवं बहुमंजिला इमरात निर्माण के विरोध में मशाल लेकर सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता, शामिल हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी

    जमशेदपुर। साकची स्थित ग्रेजुएट महिला कॉलेज के समक्ष क्रबिस्तान के अवैध रूप से द्वार खोले जाने एवं वहां चल रहे अवैध निर्माण के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। रविवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की तुष्टिकरण एवं जिला प्रशासन की उदासीन रवैये पर मशाल जुलूस निकाला। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से बड़ा गोलचक्कर तक हाथों में मशाल लिए सैकड़ों युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया।

    इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मुख्यरूप से मौजूद थे।

    इस अवसर पर उपस्थित भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि शिक्षा के मंदिर के समक्ष कब्रिस्तान में अवैध रूप से बहुमंजिला इमरात का निर्माण किया जाना चिंताजनक है। उन्होंने इस मामले पर भाजयुमो द्वारा लगातार जिला प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखने को दुःखद बताया।

    उन्होंने कहा कि भाजयुमो इस मामले पर चुप नही बैठेगी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने सोमवार को प्रस्तावित उपायुक्त कार्यालय के महाघेराव में शहर के युवाओं से अधिक संख्या में शामिल होने व समर्थन देने का आह्वान किया है।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि ग्रेजुएट महिला कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने कब्रिस्तान का अवैध द्वार खोला गया है। जहां अवैध द्वार खोलने के बाद बहुमंजिला इमारत खड़ी की जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस विषय को लेकर लगातार जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण रूप से रोकने की मांग की है। परंतु जिला प्रशासन के उदासीन रवैये और अनदेखी के कारण भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ा है।

    वहीं, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा ने विगत दो वर्षों से इस मामले से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। परंतु जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाने संबंधी कोई ठोस कार्रवाई नही की गयी। इस मामले को लेकर लगातार हो रही अनदेखी से भाजयुमो कार्यकर्ता के संग शहर की प्रबुद्ध जनता में आक्रोश है।

    मशाल जुलूस में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, निशांत कुमार, दिनेश शर्मा, प्रदीप मुखर्जी, नीति राष्ट्रीय आयोग के सदस्य सौरव सिंह, अमित अग्रवाल, अभिमयु सिंह चौहान, शशि यादव, गणेश सरदार, अजीत कुमार, सन्नी संघी, अमित सिंह, शशांक शेखर, अभिषेक दे, नीरज राष्ट्रवादी, सौरव कुमार, मनोज तिवारी, सुशील शर्मा, मुकेश सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, विकास सिंह, नवजोत सोहेल, कंचन दत्ता, मनीष पांडे, उमेश साव अनुराग मिश्रा, दिवपाल विश्वास, राहुल तिवारी, राहुल कुमार, इकबाल सिंह सहमी, इंदरजीत सिंह, सत्येंद्र रजक, अंसूल कुमार, विकास सिंह, अशोक सिंह व अन्य शामिल थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंद्रगुप्त सिंह सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक, भुपेंदर सिंह अध्यक्ष नियुक्त, समिति ने छठ महोत्सव की तैयारी की शुरू, सांस्कृतिक संध्या का होगा भव्य आयोजन
    Next Article जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव  टाटा मुख्य अस्पताल पहुंची परिजनों को हरसंभव मदद की दिलाई भरोसा

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.