Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुल्तान के एक अस्पताल की छत में मिली सैकड़ों सड़ी-गली लाशें, बॉडी पार्ट्स भी गायब
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    मुल्तान के एक अस्पताल की छत में मिली सैकड़ों सड़ी-गली लाशें, बॉडी पार्ट्स भी गायब

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुल्तान. पाकिस्तान के मुल्तान में एक अस्पताल की छत से 200 से ज्यादा सड़ी-गली लाशें मिलने से सनसनी फैल गई, वहीं सरकार ने निश्तार अस्पताल के शवगृह से जुड़े इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल की छत पर बने कमरे में दर्जनों शव पाए गए. वहीं मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार सैकड़ों शव अस्पताल की छत से बरामद हुए हैं. इनमें से कई के बॉडी पाट्र्स भी गायब हैं.

     

     

    वहीं सरकार की ओर से अब तक न तो इन खबरों की पुष्टि की गई है और न ही इनका खंडन किया गया है. अधिकारियों ने अभी तक शवों की सही संख्या भी नहीं बताई है. पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार तारिक जमां गुर्जर ने कहा कि एक व्हिसलब्लोअर ने उन्हें निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत पर शवों के सडऩे की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मैं निश्तार अस्पताल के दौरे पर गया था, तभी एक शख्स मेरे पास आया और कहा कि अगर आप कोई अच्छा काम करना चाहते हैं तो मुर्दाघर जाएं और उसकी जांच करें.

     

     

    गुर्जर ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो कर्मचारी मुर्दाघर का दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें धमकी दी और कहा कि अगर इसे अभी नहीं खोला गया तो मैं आप लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा. इसके बाद वे मुर्दाघर का दरवाजा खोलने के लिए तैयार हुए. जैसे ही मैंने अंदर कदम रखा, यह देखा कि वहां करीब 200 शव पड़े हुए हैं. इनमें पुरुषों और महिलाओं के भी शव थे, जो नग्न अवस्था में थे और सड़ रहे

     

    थे.

    तारिक जमां गुर्जर ने कहा कि जब उन्होंने इसे लेकर डॉक्टर्स से सवाल किया तो उन्हें बताया गया कि ये मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. मैंने पूछा कि क्या आप लोग इन शवों को बेचते हैं? इस पर जवाब दिया गया कि आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा नहीं है. गुर्जर ने कहा कि उन्होंने अपने 50 साल के जीवन पहले कभी भी ऐसा नहीं देखा था.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1000 किमी की हुई भारत जोड़ो यात्रा, 37 दिनों से चल रहे पदयात्री, रैली को करेंगे संबोधित
    Next Article जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मिला आईईडी विस्फोटक, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.