Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मिला आईईडी विस्फोटक, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मिला आईईडी विस्फोटक, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बांदीपोरा-सोपोर सड़क के पास अहस्टिंगो इलाके में एक आईईडी मिला है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने इस आईईडी विस्फोटक को प्लांट किया था, ताकि जब भारतीय जवान इस रास्ते से गुजरे तो विस्फोट किया जा सके. हालांकि सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और आईईडी का पता चल गया.

     

    बताया जा रहा है कि जैसे ही सुरक्षाबलों को आईईडी विस्फोटक की जानकारी मिली, तुरंत उस आईईडी को डिफ्यूज करने और उसे पूरी तरह से नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बडियारा और कानबठी गांवों के बीच बांदीपोरा-सोपोर सड़क के पास मिले आईईडी को निष्क्रिय कर दिया.

     

    इससे पहले गुरुवार को हीजम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल में एक बैग में दबाकर रखे गये तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए थे. इस तरह सुरक्षाबलों ने आंतकियों के संभावित विस्फोट के मंसूबों को नाकाम कर दिया था.

     

    अधिकारियों के अनुसार बैग में विस्फोटकों के अलावा तीन पुलों की तस्वीरें भी मिली थीं, जिससे ऐसा लगता है कि ये पुल बैग छोड़कर गये आतंकवादियों के निशाने पर थे. उन्होंने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने बुधवार देर रात यह बैग गूल उपमंडल के संगलदान के बशरा-धरम जंगलों से बरामद किया. विस्फोटकों के छह पैकेट, 49 कारतूस, एक-एक सुरक्षा फ्यूज, बैटरी और डेटोनेटर तथा 20 मीटर लंबी बिजली की तार बरामद की गई थी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुल्तान के एक अस्पताल की छत में मिली सैकड़ों सड़ी-गली लाशें, बॉडी पार्ट्स भी गायब
    Next Article राष्ट्रपति बाइडन का बड़ा बयान- पाकिस्तान को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक देश

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.