Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिकी सरकार ने भारतीयों को दी बड़ी राहत: स्वीकार किये एक लाख से अधिक वीजा अपॉइनमेंट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिकी सरकार ने भारतीयों को दी बड़ी राहत: स्वीकार किये एक लाख से अधिक वीजा अपॉइनमेंट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार ने अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों को बड़ी राहत देते हुए वीजा के आवेदनों को अमेरिकी दूतावास ने स्वीकार किया है. यह जानकारी दूतावास की ओर से शुक्रवार को एक ट्वीट जारी करके दी गई है. दूतावास ने एक लाख से अधिक अपॉइनमेंट स्वीकार किये हैं. पिछले महीने भारतीय विदेश मंत्री अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया था. जिसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस समस्या का हल होगा.

     

    भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट में लिखा है कि रोजगार आधारित वीजा की हाई डिमांड के चलते, यूएस मिशन टू इंडिया ने हाल ही में एचएंडएल वीजा कर्मचारियों और उनके परिवारों को 1 लाख से अधिक अपॉइनमेंट दिए हैं. इसके आगे यूएस एंबेसी ने लिखा है कि हजारों आवेदनकर्ताओं ने पहले ही अपॉइनमेंट बुक कर लिए हैं, हमने मिशन इंडिया के चलते पहली बार अपॉइनमेंट और इंटरव्यू वेवर में लगने वाला समय आधा कर दिया है. यह बड़ी मात्रा में स्वीकार किए गए अपॉइनमेंट एचएंडएल कर्मचारियों के लिए हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है.

     

    दूतावास ने एक के बाद एक तीन ट्वीट में यह जानकारी दी है. एंबेसी ने तीसरे ट्वीट में लिखा कि वास्तव में, 2022 के पहले नौ महीनों में, यूएस मिशन टू इंडिया ने पहले ही 160,000 से अधिक एचएंडएल वीजा जारी किए हैं. हम संसाधनों की अनुमति के अनुसार आगे भी एचएंडएल कर्मचारियों को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे.

     

    इससे पहले पिछले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बातचीत में भारत से अमेरिकी वीजा आवेदनों के काफी संख्या में पेंडिंग होने का मुद्दा उठाया था. इस मसले पर शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि वह इस मामले के प्रति संवेदनशील हैं, और इसे सुलझाने के लिए उनके पास योजना है.

     

    इस बातचीत के दौरान ब्लिंकन ने भारतीय नागरिकों के वीजा आवेदनों के देरी होने के लिए कोविड-19 महामारी को जिम्मेदार ठहराया है. अमेरिका की ओर से मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में लगभग सभी वीजा आवेदनों पर आगे बढऩे की प्रक्रिया को रोकने के बाद अमेरिकी वीजा सेवाएं अब लंबित आवेदनों को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर को लगाई फटकार, कहा- आप देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं
    Next Article शिक्षिका ने नकल के शक में उतरवाये कपड़े, शर्मिंदगी में छात्रा ने किया आत्मदाह

    Related Posts

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    June 7, 2026

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.