Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिकारी के शिकार करने की कहानी है ‘प्रे’
    Headlines सिनेमा

    शिकारी के शिकार करने की कहानी है ‘प्रे’

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिल्म: प्रे
    प्रमुख स्टारकास्ट:एमिड मिडथंडर, डकोटा बीवर्स और डेन डिलिएग्रो
    निर्देशक: डेन ट्रेंचटबर्ग
    कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

     

    फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ ही साथ कुछ डायलॉग्स भी काफी बेहतरीन हैं, जो उस सीन को आगे ले जाने का काम करते हैं और इसके लिए पैट्रिक एईसन को क्रेडिट जाता है। फिल्म का वीएफएक्स और एनिमेशन और बढ़िया हो सकते थे, क्योंकि हमने इससे पहले एलियन फिल्मों में ही

    इससे अच्छा देखा है। हालांकि फिल्म की टाइमलाइन और कलर पैलेट के मुताबिक ये कमतर साबित नहीं होते हैं। फिल्म का पूरा दारोमदार नारू का किरदार निभा रहीं एमिड मिडथंडर के कंधे पर है और उन्होंने वाकई बढ़िया काम किया है। पूरी फिल्म में उनकी बॉडी लैंग्वेज सीन के हिसाब से बदलती

    है। फिल्म के एक्शन सीन्स भी ठीक ठाक हैं।

     

    कहानी: कहने को तो फिल्म प्रे की कहानी में कुछ भी नया नहीं है। एक लाइन में कहा जाए तो ये कहानी इंसान और एलियन के बीच की जंग की कहानी है। लेकिन इसको दिखाने का तरीका ही इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है। कहानी कई दशक पुराने वक्त की है, जहां तीर-कमान और भाला आदि ही मुख्य हथियार है। उस गांव में एक प्रिडेटर (एलियन), या कहा जाए कि पहला प्रिडेटर.. आ जाता है और इसके बाद एक लड़की (नारू) उस एलियन को हराकर अपने कबीले को बचाने की कोशिश में जुट जाती है। कहानी में ट्विस्ट कुछ अंग्रेजों का है, जो पहले से ही उस एलियन का शिकार करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके पास बंदूके भी हैं। एक ओर जहां शिकार है, तो दूसरी ओर शिकारी, और वक्त वक्त पर शिकार और शिकारी बदलते रहते हैं। फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे एक कबीले के कुछ साधारण लोग एक हाइटेक एलियन से लड़ने मैदान में उतरते हैं। प्रिडेटर के भी कुछ नियम हैं और उनके तहत ही वो किसी को भी मारता है। ऐसे में अब एलियन की जीत होती है या फिर इंसान की, ये देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

    देखें या नहीं: अगर आपको एलियन वर्सेज ह्यूमन की जंग पसंद हैं तो आपको ये फिल्म जरूर पसंद आएगी। हालांकि बहुत उम्मीदों के साथ फिल्म को मत देखिएगा क्योंकि फिल्म में कुछ भी बहुत अलग और हटकर देखने को नहीं मिलता है। कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसे देखकर आप कहेंगे कि ये पहली बार देखा है। फिल्म को देखकर कहीं न कहीं एक मैसेज भी मिलता है कि अगर आपकी कोशिश में दम है, तो आखिरकार जीत आपकी ही होगी। फिल्म का कलर पैलट, सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक इसे खास बनाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिशुओं की जान बचाने में एसबीएम के बाद जेजेएम को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
    Next Article भारत पहुंचे ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, अब तक 4 राज्यों में मिले 71 मामले

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.