Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुहर्रम में नाचेंगे कहकर फंसे मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा ने बयान को बताया असंवेदनशील
    Breaking News Headlines राजनीति

    मुहर्रम में नाचेंगे कहकर फंसे मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा ने बयान को बताया असंवेदनशील

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘बकरी ईद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे’ यह बयान देकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि इसके जरिए खड़गे ने मुसलमानों का अपमान किया है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कांग्रेस या खड़गे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘परिवार की तरफ से चुने गए कांग्रेस के पहले प्रॉक्सी प्रेसिडेंट उम्मीदवार को पूछा गया कि 2024 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा।

     

    उनका जवाब था ‘बकरी ईद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे’। पहले तो मुहर्रम जश्न नहीं है, शोक है! यह मुसलमानों का अपमान करने वाला है।’ पूनावाला के अलावा भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी वरिष्ठ नेता से सवाल किए हैं। उन्होंने बयान को असंवेदनशील बताया और कहा, खड़गे ‘को भी उम्मीद नहीं है कि कांग्रेस 2024 तक टिकेगी।’

     

    क्या था मामला
    बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे से 2024 के प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं संगठन का चुनाव लड़ रहा हूं। एक कहावत है कि बकरी ईद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे। पहले इस चुनाव को पूरा हो जाने दीजिए और मुझे अध्यक्ष बन जाने दीजिए, इसके बाद फिर देखेंगे।’

     

    कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी के शीर्ष पद के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और मतगणना 19 अक्टूबर को की जाएगी। इससे पहले 23 सितंबर से 30 सितंबर के बीच तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। फिलहाल, पार्टी प्रमुख के पद पर खड़गे को केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर चुनौती दे रहे हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान: बस में अचानक लगी भीषण आग, 17 यात्रियों की जलकर मौत
    Next Article पीएम मोदी की सौगात, चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, तीन घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.