Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को मिला निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को मिला निर्देश

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभाकक्ष में नगर निकाय के वार्ड सदस्यों एवं मतदान जागरूकता फोरम (वीएफ) के नोडल अधिकारियों को एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को मिला निर्देश

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता एवं वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने हेतु कैंप लगेगा

    शहरी क्षेत्रों में एवं युवाओं में चुनावी भागीदारी के उदासीनता को समाप्त करने हेतु आज दिनांक 11.10.2022 को समाहरणालय सभाकक्ष में नगर निकाय के वार्ड सदस्यों एवं मतदान जागरूकता फोरम (वीएफ) के नोडल अधिकारियों को उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जावेद अनवर इदरीसी की अध्यक्षता में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत किया गया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य खास तौर पर शहरी क्षेत्रों में मतदाता निर्वाचन गतिविधि में अपनी भागीदारी नहीं दिखाते हैं, इसी उदासीनता को समाप्त करने के लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भावी मतदाताओं के निबंधन के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया जाना है।

    उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12वीं के सभी विद्यार्थी इसके सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन साक्षरता कक्षा 9 एवं 10 के पाठ्यक्रम में शामिल है जिसे समुचित ढंग से विद्यार्थियों को पढ़ाने की आवश्यकता है।

    उन्होंने बताया कि ईएलसी विद्यालय के छात्रों को रोचक गतिविधियों और व्यवहारिक अनुभवों पर आधारित उन्हें चुनाव अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए तथा पंजीकरण एवं मतदान की चुनावी प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए एक मंच है। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य ईएलसी के माध्यम से युवा एवं भावी मतदाता के बीच चुनावी भागीदारी की संस्कृति को मजबूत बनाना है। बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में इससे संबंधित संचालन, संसाधन, गठन प्रक्रिया सहित गतिविधियों की झांकी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

    वहीं निर्वाचन साक्षरता क्लब युवा मतदाता हेतु भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमे बताया गया कि सदस्य कौन होंगे, इसकी संरचना क्या होगी, कार्यकारिणी समिति की भूमिका, नोडल पदाधिकारी की भूमिका, क्लब का आधार जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया।

    इस मौके पर मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु सारी जानकारियां दी गई। फॉर्म 6, 6ए, 6बी, फॉर्म 7 एवं फॉर्म 8 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के बारे में जानकारी दी गई साथ ही वोटरहेल्प लाइन के माध्यम से भी मतदाता सूची में जुड़ने हेतु जानकारी दी गई।

    प्रशिक्षण के दौरान कल से शुरू होने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके इसके लिए विमर्श किया गया। साथ ही पंचायतों में लगने वाले शिविर में मतदाता जागरूकता कैंप का आयोजन करने एवं उनकी समामस्याओं निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया।

    वहीं बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड से आधार को लिंक करने को लेकर विमर्श किया गया। खास कर के शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने हेतु जागरूकता फैलाने हेतु कहा।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अध्यक्ष नगर परिषद मिहिजाम श्री कमल कुमार गुप्ता, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 नाला सह अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जनप्रतिनिधी, लिपिक निर्वाचन शाखा श्री संतोष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री चंदन कुमार सहित अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखण्ड सभागार कुंडहित में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री श्रीमान मरांडी के अध्यक्षता में जल सहियाओं का जल जाँच प्रशिक्षण एबं FTK बैग का वितरण किया गया
    Next Article सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियो को तत्काल चिकित्सीय सहायता करने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा झारखंड गुड सेमेरिटन पॉलिसी 2020 को अधिसूचित किया गया

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.