Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर में स्पेशल बच्चों ने बनाये खूबसूरत मिट्टी के दीये
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शहर में स्पेशल बच्चों ने बनाये खूबसूरत मिट्टी के दीये

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 10, 2022Updated:October 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर में स्पेशल बच्चों ने बनाये खूबसूरत मिट्टी के दीये, जीविका फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, कहा- स्पेशल बच्चों ने हुनर से साबित किया प्रतिभा किसी की मोहताज नही

    जमशेदपुर। दुर्गापूजा के बाद लोग दीपावली की तैयारी में जुट गए है। दीपावली में दीये का विशेष महत्त्व है। बाजार में तरह-तरह के दीये हैं। जमशेदपुर में कुछ खास तरह के दीये उपलब्ध हैं, जिन्हें कुछ स्पेशल बच्चों ने बनाये हैं। हालांकि, यह दीये सीधे बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। सोमवार को जीविका फाउंडेशन की ओर से सोनारी वेस्ट ले आउट में विशेष बच्चों के द्वारा बनाये गए मिट्टी के खूबसूरत दीये की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी के कोल्हान प्रभारी संजू बहन, प्रख्यात चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेश कुमार अग्रवाल, वॉइस ऑफ ह्यूमानिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत एवं समाजसेवी चंचल भाटिया मौजूद थे। इस दौरान जीविका फाउंडेशन के संस्थापक अवतार सिंह तथा सुकदीप सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि इन स्पेशल बच्चों ने अपने हुनर और प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। दीये और उससे सबंधित वस्तुओं को रंग-रोगन कर एक नए रूप में प्रस्तुत कर इन बच्चों ने आर्थिक रूप से मजबूती के साथ-साथ खुद के स्वावलंबन की दिशा में समाज के लिए उदाहरण पेश किया है। इससे यह साबित होता है कि इक्षाशक्ति और लगन से इंसान कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को अपनाना चाहिए तथा समाज के साथ इनको भी कदम से कदम मिलाकर चलने में सहायता करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी लोगों के साथ घुल-मिलकर समाज को आगे बढ़ाकर समाज में अपनी पहचान बनाएं। कुणाल षाड़ंगी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली में स्वदेशी उत्पाद को अपनाएं और सदियों पुरानी हमारी परंपरा को अपनाते हुए इन बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाए गए खूबसूरत दीयों व स्थानीय दीयों से अपने घरों को रौशन करें। जिससे इन विशेष बच्चों व इससे जुड़े लोगों के जीवन भी रौशनी से भर जाए।

    *आत्मनिर्भर बनने का दिया जाता है प्रशिक्षण:*
    जीविका फाउंडेशन विगत 11 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों को खेलकूद के माध्यम से उनकी बौद्धिक व शारिरिक क्षमता का विकास कर रहा है। शारीरिक प्रशिक्षण के बाद बच्चों को इको फ्रेंडली कामों में जोड़ा जाता है। यहाँ बच्चों को अलग-अलग प्रकार के अनेकों कार्य सिखाए जाते हैं। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दी जाती है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। दीपावली में दीये के अतिरिक्त पेपर बैग, कपड़े के बैग, नैपकिन, बैग आदि ऐसी कई चीजें हैं जो यहां के बच्चों द्वारा बनाया जाता है।

    इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्यों के संग काफी संख्या में अन्य युवा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहचानिए ! शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापित लिपिक नितिन कुमार को
    Next Article सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस ने शिरकत की

    Related Posts

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    May 14, 2025

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.