Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्टिंग से दूरी के चलते डिप्रेशन का शिकार हुई थीं डकोटा जॉनसन
    Headlines सिनेमा

    एक्टिंग से दूरी के चलते डिप्रेशन का शिकार हुई थीं डकोटा जॉनसन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हॉलीवुड फिल्मों की नामी अभिनेत्रियों में से एक डकोटा जॉनसन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। डकोटा माई जॉनसन अभिनेता डॉन जॉनसन और मेलानी ग्रिफिथ की बेटी और अभिनेत्री टिप्पी हेड्रान की पोती हैं। उनके परिवार का हॉलीवुड से पुराना नाता रहा है। इसी वजह से डकोटा के बचपन का ज्यादातर समय फिल्मों के सेट पर ही बीता था। इशी के चलते उनका झुकाव कैमरे के सामने अभिनय करने की ओर बढ़ता गया। उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग में महज 12 साल की उम्र में ही बन गई थी।

     

    डकोटा ने 12 साल की छोटी सी उम्र में वोग मैगजीन के एक फोटोशूट में पार्ट लिया था, जो सेलिब्रिटीज के बच्चों के लिए रखा गया था। डकोटा ने अपनी हाई स्कूल में पढ़ते-पढ़ते ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख अपना खर्चा उठाना शुरू कर दिया था। लेकिन उनके माता-पिता चाहते थे कि वह सिनेमा की दुनिया में ग्रेजुएशन करने के बाद ही कदम रखें। अभिनेत्री अपने माता-पिता बात से इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं कि वह केवल 14 साल की उम्र में ही डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।

     

    इतना सब होने के बाद भी डकोटा ने अपना सपना नहीं छोड़ा और ग्रेजुएशन पूरा होते ही अभिनय में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। फिल्मी पर्दे का उनका सफर साल 1999 में फिल्म ‘क्रेजी इन अलबामा’ से हुआ था। इस फिल्म में पहली बार डकोटा अपनी मां और सौतेली बहन के साथ स्क्रीन पर काम करती दिखीं थीं। इसके बाद साल 2006 में अभिनेत्री को ‘मिस गोल्डन ग्लोब’ के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। यहां तक का सफर तय करने के बाद

    डकोटा जॉनसन ने बहुत सी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स किए, जिसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया। साल 2012 में फॉक्स की कॉमेडी सीरीज ‘बेन एंड केट’ से उन्होंने अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। यह शो पहले ही सीजन के बाद ऑफ एयर हो गया था, जिसके तुरंत बाद ही डकोटा ने अपना फिल्मी करियर दोबारा शुरू करते हुए फिल्म ‘नीड फॉर स्पीड’ में एक छोटा सा रोल किया।

     

    1999 से अपना करियर शुरू करने वाली डकोटा जॉनसन को उनके करियर का ब्रेकथ्रू ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ के रूप में मिला। इस फिल्म में लीड अभिनेत्री का रोल निभाकर वह दुनियाभर में इस कदर पॉपुलर हो गई हैं कि शायद ही कोई ऐसा हो, जो अभिनेत्री को न जानता हो। वर्ष 2015 में आई अमेरिकन इरॉटिक फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। फिल्म में उन्होंने एक बेहद सीधी-सादी लड़की अनास्तासिया का किरदार निभाया था, जो एक अरबपति शख्स क्रिस्चन ग्रे के साथ रिलेशनशिप में आ जाती है। क्रिश्चियन ग्रे उसके साथ हिंसक तरीके से संबंध बनाता था। बता दें कि क्रिश्चियन ग्रे का किरदार फिल्म में जेमी डोर्नन ने निभाया था। इस फिल्म के बाद डकोटा जॉनसन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म के अभी तक तीन पार्ट आ चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, अय्यर ने जमाई सेंचुरी, ईशान की तूफानी पारी, जड़े 7 छक्के

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.