Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उदित राज को भेजा नोटिस,बीजेपी भी कूदी, कांग्रेस से माफी मांगने को कहा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उदित राज को भेजा नोटिस,बीजेपी भी कूदी, कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उदित राज को भेजा नोटिस,बीजेपी भी कूदी, कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

     

    गुजरात में एक कार्यक्रम को संबोधित करने बीते दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गई थीं। कार्यक्रम के दौरान मुर्मू ने कहा था कि गुजरात, देश का 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन करता है। यह कहा जा सकता है कि देश के सभी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल ने उनके भाषण को साझा किया है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कथित रूप से अपमानजनक कमेंट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति मुर्मू पर किए गए कमेंट को लेकर पूर्व सांसद उदित राज को नोटिस भेजा है। उधर, कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज के बयान पर बीजेपी ने माफी की मांग की है। बीजेपी ने कहा कि पूर्व सांसद ने भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान किया है, उनको बिना देर किए माफी मांगनी चाहिए।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा था?

    गुजरात में एक कार्यक्रम को संबोधित करने बीते दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गई थीं। कार्यक्रम के दौरान मुर्मू ने कहा था कि गुजरात, देश का 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन करता है। यह कहा जा सकता है कि देश के सभी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल ने उनके भाषण को साझा किया है।

    राष्ट्रपति के बयान पर उदित राज भड़के…

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के नमक वाला बयान चमचागिरी की हद है। उदित राज ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी।

    महिला आयोग ने लिया संज्ञान

    उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर की गई टिप्पणी को राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने इस टिप्पणी को अपमानजनक बताया है। आयोग ने उदित राज को नोटिस भेजा है।

    बीजेपी भी कूदी, कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

    उदित राज का राष्ट्रपति पर टिप्पणी तूल पकड़ता जा रहा है। उदित राज के कमेंट पर राजनीतिक दल भी कूद पड़े हैं। बीजेपी ने उदितराज के बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए माफी मांगने को कहा है। भाजपा ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू दलित समुदाय से हैं। एक आदिवासी समाज की महिला का उच्च पद पर पहुंचना कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है। कांग्रेस ने आदिवासी व दलित समाज का अपमान किया है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने उदित राज की टिप्पणी को अश्लील, दु:खद और चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। अधीर रंजन चौधरी ने भी बेहद आपत्तिजनक कमेंट किया था।

    कौन हैं उदित राज?

    उदित राज, पूर्व नौकरशाह हैं। वह लोकसभा चुनाव 2019 के पहले बीजेपी के सांसद थे। लेकिन टिकट कटने के बाद उन्होंने 2019 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। दलित समाज से आने वाले उदित राज, ने राजनीति में आने के पहले ही बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरी मोहन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में खो खो खेल की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए सभी खिलाड़ियों जीत की अग्रिम बधाई और शुभकामना के साथ अपनी ओर से खेल का जर्सी देकर धनबाद के लिए विदाई किया
    Next Article मुकेश मित्तल जिला प्रशासन को दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.