आज दिनांक 02 अक्टूबर 2022 को विभागीय निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जयंती के शुभ अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित श्री श्रीमान मरांडी के अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) फेज 2 के तहत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2022 का कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रखंड परिसर में साफ- सफाई, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के फोटो पर माल्यार्पण एबं पुष्पांजलि एबं स्वच्छता शपथ का पाठ किया गया। इस कार्यक्रम में मुखिया विमला हांसदा, शंकर कोरा, भीम हेम्ब्रम, एमिली सोरेन तथा कुंडहित, बनकटी एबं बाबूपुर पंचायत के सभी जल सहिया गण मौजूद रहकर कार्यक्रम को सम्पादन किये। शपथ ग्रहण में ग्राम स्तर पर स्वच्छता बनाये रखने, खुले में शौच मुक्त करने, शौचालय का शतप्रतिशत उपयोग करने, तरल एबं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर चयनित स्थल पर कार्य करने तथा एक बार उपयोग होने वाले पोलेथिन एबं प्लाष्टिक का उपयोग को बन्द करने तथा अगर कहीं उसका उपयोग हो रहा है तो उसका ग्राम से पंचायत, पंचायत से प्रखंड पर बनने वाले प्लाष्टिक पृथ्थकिकरण स्थल पर एकत्रित कर उसका रिसाइक्लिंग करवाने एबं उससे सम्पति अर्जित करने का कार्रवाई किया जाना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी को कार्यक्रम की सफलता एवं समापन पर तथा दुर्गापूजा के अवसर पर बधाई दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एबं व्यवस्था प्रखंड समन्वयक मो0 रफ़ीक हुसैन के द्वारा किया गया। BC Kdt.

