Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन, जिला उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों ने समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन, जिला उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों ने समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन, जिला उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों ने समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

    गांधी मैदान, मानगो में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर जिला उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने दोनों महापुरूषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री निशु कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात जिला उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने गांधी मैदान, मानगो पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा जिलेवासियों से राष्ट्रपिता द्वारा सत्य, अहिंसा के बताये मार्गों पर चलने की अपील कर राष्ट्रनिर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की बात कही।

    इस मौके पर जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा के बताए मार्ग तथा शास्त्री जी की सादगी व निर्णय क्षमता ने हमेशा देश को ऊंचाईयां दी । उन्होने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2007 को 02 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाये जाने का निर्णय लिया गया । उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वकालत के उनके दिन हो या दक्षिण अफ्रिका में बिताया उनका जीवन तथा राष्ट्र भ्रमण के क्रम में देश की विविधताओं से रूबरू होते हुए उन्होने देश की आजादी तक कई आदर्शों को हमारे सामने स्थापित किया । जिला उपायुक्त ने राष्टपिता को नमन करते हुए जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए उनके बताये मार्गों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर भारत देश को अग्रणी राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया
    Next Article राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 153वीं जयंती पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.