Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईसीसी ने नहीं मानी बात, धौनी को मिला पूरे देश का साथ
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    आईसीसी ने नहीं मानी बात, धौनी को मिला पूरे देश का साथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: आईसीसी ने कड़ा रवैया अपनाते हुए महेंद्र सिंह धौनी को विश्व कप के दौरान कृपाण चिन्ह वाले विकेटकीपिंग दस्ताने पहनने की अनुमति देने से इनकार कर दिया जबकि बीसीसीआई ने दावा किया था कि यह सेना का प्रतीक चिन्ह नहीं है.बीसीसीआई ने इस स्टार खिलाड़ी द्वारा इस चिन्ह को लगाये रखने की अनुमति मांगी थी लेकिन विश्व संचालन संस्था ने नियमों का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया. आईसीसी ने बयान में कहा कि आईसीसी ने बीसीसीआई को जवाब दिया है कि एमएस धौनी द्वारा पिछले मैच में विकेटकीपिंग दस्तानों पर लगाये गये ‘लोगो’ को आईसीसी पुरूष क्रिकेट विश्व कप 2019 में पहनने की अनुमति नहीं जायेगी.इसमें कहा गया कि आईसीसी के नियम किसी व्यक्तिगत संदेश या प्रतीक चिन्ह को किसी भी पोशाक या उपकरण पर लगाने की अनुमति नहीं देते. इसके अलावा यह लोगो उस नियम का भी उल्लघंन करता है कि विकेटकीपिंग दस्तानों पर किन किन चीजों को लगाने की अनुमति दी जाती है. भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान धौनी के दस्तानों पर कृपाण वाला चिन्ह बना हुआ था जो कि सेना के प्रतीक चिन्ह जैसा लग रहा था. हालांकि विश्व संस्था के नियमों के अनुसार विकेटकीपर के दस्ताने पर केवल एक ही प्रायोजक का ‘लोगो’ लगाने की अनुमति दी जाती है.धौनी के मामले में वह पहले ही अपने दस्तानों पर एसजी का लोगो पहनते हैं. धौनी प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट के मानद लेफ्टिनेंट हैं और यह चिन्ह उनके प्रतीक चिन्ह का हिस्सा है. प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद ने कहा था कि यह चिन्ह किसी भी नियम का उल्लघंन नहीं है. राय ने कहा कि आईसीसी के नियमों के अनुसार खिलाड़ी कोई व्यावसायिक, धार्मिक या सेना का लोगो नहीं लगा सकता है. हम सभी जानते हैं कि इस मामले में व्यावसायिक या धार्मिक जैसा कोई मामला नहीं है. उन्होंने कहा कि और यह अर्द्धसैनिक बलों का चिन्ह भी नहीं है और इसलिए धौनी ने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है.उनका यह बयान आईसीसी के बीसीसीआई से किये उस अनुरोध के बाद आया है जिसमें विश्व में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था से धौनी को दस्ताने से चिन्ह हटाने के लिये कहने को कहा था. इस संदर्भ में उसने नियमों का हवाला दिया जो खिलाड़ियों को ‘‘राजनीतिक, धार्मिक या जातीय गतिविधियों या किसी उद्देश्य के लिये संदेश का प्रदर्शन करने से रोकते हैं.सीओए प्रमुख का यह कहना इस पर आधारित था कि अर्द्धसैनिक बल के कृपाण वाले चिन्ह में ‘बलिदान’ शब्द लिखा है जबकि धौनी ने जो लोगो लगा रखा उस पर यह शब्द नहीं लिखा है. धौनी को खेल मंत्री किरण रिजिजू का भी समर्थन मिला था जिन्होंने भी बीसीसीआई से इस मामले को निपटाने का अनुरोध किया था. रिजिजू ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘यह देश की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है, देश के हित का ध्यान रखा जाना चाहिए. मैं बीसीसीआई से महेंद्र सिंह धौनी के संबंध में सही कदम उठाने का अनुरोध करूंगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब आतंकियों की खैर नहीं, भारत ने इजराइल से थोक में खरीदे ‘बालाकोट बाले’ बम
    Next Article आंध्र प्रदेश में  एक मुख्यमंत्री के साथ होंगे पांच उप-मुख्यमंत्री

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.