Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आहूत बैठक में नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन एवं पंपों पर पीयूसी केंद्र के संचालन की हुई समीक्षा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आहूत बैठक में नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन एवं पंपों पर पीयूसी केंद्र के संचालन की हुई समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आहूत बैठक में नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन एवं पंपों पर पीयूसी केंद्र के संचालन की हुई समीक्षा

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) के निदेशानुसार आज दिनांक 30 सितंबर 2022 को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की की अध्यक्षता में परिवहन कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में सभी पेट्रोल पंप संचालकों को “नो हेलमेट नो पेट्रोल” एवं पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र के अपडेट को लेकर विमर्श किया गया।
    बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि अगर कोई बिना हेलमेट या सीट बेल्ट पहने पेट्रोल डीजल भरवाने आता है तो उसे बिल्कुल भी पेट्रोल-डीजल ना दें। ऐसे लोगों को जागरूक भी करें कि हेलमेट पहनें और सीट बेल्ट लगाएं। सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। अगर पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाय एवं लोगों को जागरूक किया जाय तो दुर्घटनाओं को काफी कम किया जा सकता है। इसी को लेकर उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दोपहिया वाहन में “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” व चार पहिया वाहन में “नो सीट बेल्ट – नो पेट्रोल” का बैनर लगवाने एवं तत्काल प्रभाव इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि इस निर्देश की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप प्रबंधकों पर भी कानूनी कार्रवाई किया जायेगा। वहीं बैठक में उन्होंने सभी पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र के समीक्षा को लेकर जानकारी ली तथा पंपों पर अधिष्ठापित पीयूसी केंद्र को अपडेट रखने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बैठक में परिवहन से संबंधित अन्य बिंदुओं पर विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    इस मौके पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालक सहित कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मीडिया से हुए मुखातिब राज्य की हेमंत सरकार पर साधा निशाना कहा भ्रष्टाचार चरम पर
    Next Article पांचवीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता संपन्न

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.