Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में महंगा होगा कर्ज: भारतीय रिजर्व बैंक ने की रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि
    Breaking News Business Headlines

    देश में महंगा होगा कर्ज: भारतीय रिजर्व बैंक ने की रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई को नियंत्रण में करने के लिए रेपो दरों में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने ऐलान कर दिया है. रेपो दरों का सीधा असर बैंकों के जरिए ग्राहकों को मिलने वाले कर्ज पर पड़ता है. बढ़त के साथ अब रेपो दरें बढ़कर के 5.9 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई हैं. रेपो रेट बढऩे के साथ ही देश में कर्ज लेना महंगा हो जाएगा, साथ ही वर्तमान ऋणदाताओं की ईएमआई में वृद्धि हो सकती है.

     

    इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने एसडीएफ रेट में भी आधा प्रतिशत की बढ़ोत्तरदी की है. अगस्त में महंगाई दर के 7 प्रतिशत पर वापस पहुंचने के साथ ही अनुमान थे कि केंद्रीय बैंक दरों को लेकर सख्त रुख बनाए रखेगा. इससे पहले फेडरल रिजर्व ने भी ब्याज दरों में तेज बढ़त की थी. जिसके बाद दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने भी सख्ती दिखाई है.

     

    रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी में 6 में से 5 सदस्य आधा प्रतिशत की बढ़त के पक्ष में थे. जिसके बाद दरों को 5.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया गया है. गवर्नर के अनुसार इन कदमों से आने वाले समय में महंगाई में कमी आने का अनुमान है और दूसरी छमाई यानि अक्टूबर से मार्च के बीच महंगाई दर 6 प्रतिशत पर आ सकती है जो कि फिलहाल 7 प्रतिशत के स्तर पर है.

     

    गौरतलब है कि सितंबर की बढ़त रिजर्व बैंक के द्वारा की गई लगातार चौथी बढ़त है इससे पहले अगस्त और जून की समीक्षा में रेपो दरें में आधा-आधा प्रतिशत की बढ़त की थी. वहीं मई के दौरान रिजर्व बैंक ने अचानक दरों में 0.4 प्रतिशत की बढ़त की थी. आज की बढ़त के साथ रेपो दरें 3 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद आई शेयर बाजार में तेजी, उछला सेंसेक्स
    Next Article केरल हाईकोर्ट का आदेश: हड़ताल में की गई तोडफ़ोड की भरपाई के लिए 5.20 करोड़ जमा करे PFI

    Related Posts

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026

    सिंहभूम चैम्बर ने शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात एवं नागरिक सुरक्षा को लेकर एसएसपी को सौंपे महत्वपूर

    September 23, 2026

    टिनप्लेट प्रोजेक्ट पर अब सबसे बड़ा सवाल चूक तकनीकी थी या डेडलाइन का दबाव?

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    रामचंद्र उरांव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.