Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनमत संग्रह के बाद रूस में शामिल हुए यूक्रेन के दो क्षेत्र, राष्ट्रपति पुतिन ने कराया विलय
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जनमत संग्रह के बाद रूस में शामिल हुए यूक्रेन के दो क्षेत्र, राष्ट्रपति पुतिन ने कराया विलय

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मॉस्को. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जनमत संग्रह के बाद यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले 2 क्षेत्रों को अधिकारिक तौर पर रूस में शामिल कर लिया है. इसके लिए क्रेमलिन में एक भव्य आयोजन किया गया है. रूस ने कहा है कि इन क्षेत्रों में जनमत संग्रह कराया गया था, इसके बाद यह फैसला लिया गया है. हालांकि इसे यूक्रेन और अन्य पश्चिमी देशों ने अवैध बताया है.

     

    जानकारी के अनुसार आधिकारिक तौर पर फिलहाल रूस ने खेरसोन और जापोरिज्जिया को ही शामिल किया गया है. इनके अलावा लुहान्स्क और दोनेत्स्क को भी शामिल किया जाना है. यूक्रेन में रूसी नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मंगलवार को हुए जनमत संग्रह के बाद मॉस्को ने दावा किया था कि निवासियों ने अपने क्षेत्रों के औपचारिक रूप से रूस का हिस्सा बनने के लिए भारी समर्थन किया था.्र

     

    रूस के नियंत्रण वाले दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के चार हिस्सों को शुक्रवार को औपचारिक रूप से रूस में शामिल किए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में सात महीने से जारी युद्ध एक नये खतरनाक मोड़ पर पहुंचने की आशंका है. वहीं जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने जनमत संग्रह की निंदा करते हुए गुरुवार को बर्लिन में कहा, डरा धमका कर और कभी-कभी बंदूक की नोक पर भी लोगों को उनके घरों या कार्यस्थलों से मतपेटियों में मतदान करने के लिए ले जाया गया है. उन्होंने कहा, यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के विपरीत है. यह शांति के खिलाफ है. जब तक यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में यह रूसी फरमान कायम है, कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है. कोई भी नागरिक स्वतंत्र नहीं है.

     

    यूक्रेन के खेरसोन, जापोरिज्जिया, लुहान्स्क और दोनेत्स्क में मतदान हुआ था. यूक्रेन ने जनमत संग्रह को अवैध बताते हुए खारिज कर दिया है. इस बीच अधिकारियों ने बताया कि रूसी गोलाबारी में एक बच्चे सहित कम से कम आठ नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यूक्रेन के डीनिप्रो में हुए हमले के बाद 12 साल की एक बच्ची को मलबे से बाहर निकाला गया. दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मास्को-स्थापित प्रशासन ने मंगलवार रात दावा किया कि जनमत संग्रह में ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र में 93 प्रतिशत, खेरसोन क्षेत्र में 87 प्रतिशत, लुहान्स्क क्षेत्र में 98 प्रतिशत और दोनेत्स्क में 99 प्रतिशत लोगों ने विलय का समर्थन किया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपार्टी नेताओं एवं विधायकों पर सख्त हुआ कांग्रेस आलाकमान, बेवजह बयानबाजी पर लगाई रोक
    Next Article दिग्विजय सिंह के बाद अब खड़गे की भी एंट्री, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रोचक हुई लड़ाई

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.