Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सूर्यकुमार व राहुल ने ठोंके अर्धशतक, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट
    Breaking News Headlines

    भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सूर्यकुमार व राहुल ने ठोंके अर्धशतक, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया. तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन के स्कोर पर ही सीमित कर दिया. अर्शदीप सिंह ने तीन, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए. एक सफलता अक्षर पटेल को मिली. इसके बाद भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने 50 रन की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, केएल राहुल ने 51 रन बनाए.

     

    महाराज ने बनाए सबसे ज्यादा 41 रन

    केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 35 बॉल का सामना किया और 41 रन बनाए. वहीं, पर्नेल के बल्ले से 24 निकले और मार्करम ने 25 रन की पारी खेली. मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वहीं, हर्षल पटेल और दीपक चाहर को 2-2 विकेट मिले. एक समय 9 रन तक ही 5 अफ्रीकी बल्लेबाज आउट हो गए थे. अक्षर पटेल और अश्विन ने भी अच्छी गेंदबाजी की. दोनों के 8 ओवर मिलाकर सिर्फ 24 रन आए. अक्षर ने एक विकेट भी लिया.

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले मैच से तुलना करें तो भारतीय प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव हुए हैं. भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर को मौका मिला है. वहीं, हार्दिक पंड्या की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ऋषभ पंत बने हैं. युजवेंद्र चहल की जगह आर.अश्विन और अर्शदीप सिंह की भी वापसी हुई है.

     

    बुमराह चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर

    जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी. जिसके बाद मेडिकल टीम के कहने पर उन्हें पहले टी-20 मैच से बाहर किया गया है. वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहती है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि होंगे भारत के नए अटॉर्नी जनरल
    Next Article ओडिशा: बालासोर की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 28 मजदूर बीमार

    Related Posts

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    June 22, 2026

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.