Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, नगर निकाय पदाधिकारी, बीडीओ/सीओ के साथ बैठक, दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई

    ▪️पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    ▪️सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नगर, बाइकर्स गैंग पर रखी जाएगी विशेष निगरानी

    कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हेतु नगर निकाय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि ऐसे पूजा पंडाल जो बिजली के पोल के बेहद करीब हैं, उन पर विशेष ध्यान रखा जाए । पंडालों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ को लेकर सतर्कता बरतें, जब हवन हो तो विशेष ध्यान रखें ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो। पंडालों में बिजली के उपकरण लगाए जाने को लेकर बिजली विभाग से अप्रूवल लेने की बात कही गई।

    जिला उपायुक्त ने कहा कि विसर्जन स्थल पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो, सुरक्षा की दृष्टि से विसर्जन स्थल पर गोताखोर, लाइव जैकेट, रस्सी आदि का इंतजाम रखा जाए। सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करें। जितने भी विसर्जन घाट/तालाब हैं उन सभी की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। पूजा पंडालों में इस बात का ध्यान रखें कि ध्वनि प्रदूषण न हो, नियमानुसार लाउडस्पीकर और डीजे का इस्तेमाल हो साथ ही आपत्तिजनक संगीत ना बजे ।

    जिला उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी से लाइसेंसी,गैर लाइसेंसी पंडालों तथा संवेदनशील पंडालों की जानकारी लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा कोई गैप रह गया हो तो इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देने के निर्देश दिए । साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने एवं आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही गई।

    जिला उपायुक्त ने विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाईट इत्यादि को दुरुस्त करने तथा विसर्जन जुलूस में रूट चार्ट का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । इसके अलावा मूर्ति विसर्जन में भी निर्धारित समय का विशेष ध्यान देने की बात कही गई। पूजा के दौरान ट्रैफिक कन्ट्रोल की दिशा में भी चर्चा की गई। सभी पूजा कमेटियों से प्रतिनियुक्त वॉलंटियर की सूची प्राप्त करने के निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम, घाटशिला अनमुमंडल का कंट्रोल रूम तथा नगर निकायों के वॉर रूम में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ताकि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो। वीडियोग्राफी, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरा के निगरानी को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर को जयंती पर किया गया याद, जमशेदपुर के साथ रांची और धनबाद के गायकों ने लता दीदी के नग्मों से दर्शकों का दिल जीता

    Related Posts

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    June 1, 2026

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    June 1, 2026

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.