Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के औरैया में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के औरैया में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    औरैया. उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल में शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को रख कर जोरदार हंगामा किया. इस दौरान कई जगह आगजनी और पत्थरबाजी भी की गई. जिसमें डीएम औरैया की सरकारी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इसके अलावा पुलिस की कई गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा. आलम यह रहा कि पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई.

     

    बताया जा रहा है कि छात्र की मौत के बाद भीम आर्मी और समाजवादी पार्टी के समर्थकों की ओर से किए गए प्रदर्शन में पुलिस की कई गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा. वहीं आधा दर्जन के आसपास वाहन पथराव में क्षतिग्रस्त हुए. भीम आर्मी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी हंगामे में शामिल हो गए, जिसकी वजह से स्थिति बेकाबू हो गई.

     

    जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक अश्वनी सिंह ने सामाजिक विज्ञान के टेस्ट में एक गलत उत्तर देने पर कक्षा 10 के छात्र निखित को बुरी तरह से पीटा था. जिसके बाद सोमवार को छात्र की सैफई मेडिकल यूनिवसिज़्टी में उपचार के दौरान मौत हो गई. इटावा मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, वैसे ही हंगामा होना शुरू हो गया. रात सवा नौ बजे के करीब प्रदर्शन कर रहे भीड़ के बीच कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पत्थर फेकने शुरू कर दिए. इस पर पुलिस की ओर से सख्ती दिखाते हुए लाठी चार्ज करने की चेतावनी दी गई. जिसके बाद एकाएक माहौल बिगड़ गया. इसी बीच ऐरवाकटरा थाना की खड़ी पुलिस जीप में आग लगा दी गई.

     

    इस बीच माहौल बिगड़ता देख मौके पर तैनात पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मोर्चा संभाला. भीड़ को खदेड़ते हुए पीडि़त स्वजन को घर पहुंचाया. वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाना ले जाया गया. पूरे बवाल में साजिश की संभावना को देखते हुए कुछ लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं. लॉ एंड आर्डर को मेनटेन रखने के लिए वैशौली गांव से लेकर अछल्दा कस्बे तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगहलोत गुट के विधायक का अजय माकन पर बड़ा आरोप: कहा- सीएम को हटाने की साजिश में हैं शामिल
    Next Article एनआईए के इनपुट पर एटीएस ने एमपी के आठ जिलों से गिरफ्तार किए पीएफआई के 21 सदस्य

    Related Posts

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    May 31, 2026

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.