Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम बड़ी जिम्मेदारी लेने को तैयार, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए ठोका दावा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    हम बड़ी जिम्मेदारी लेने को तैयार, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए ठोका दावा

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2022Updated:September 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हम बड़ी जिम्मेदारी लेने को तैयार, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए ठोका दावा

    संयुक्त राष्ट्र : भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन में भारत की विकास और मौजूदा समय में अपनी अहमियत का जिक्र किया। विदेश मंत्री ने 130 करोड़ भारतीयों की तरफ से संयुक्त राष्ट्र का अभिवादन किया। जयशंकर ने कहा कि हम भारत की आजादी के 75 साल आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस दौर की कहानी लाखों आम भारतीयों के परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उद्यम की है। हम सदियों के विदेशी हमलों, उपनिवेशवाद से त्रस्त समाज का कायाकल्प कर रहे हैं और एक लोकतांत्रिक ढांचे में ऐसा कर रहे हैं। यह ‘नया भारत’ है, जो आत्मविश्वासी और पुनरुत्थानवादी समाज है। उन्होंने कहा कि भारत अधिक एकता और एकजुटता को बढ़ावा देगा। यह आतंकवाद, महामारी या पर्यावरण जैसे मुद्दों पर एक साथ आने को दर्शाता है।

    सुरक्षा परिषद् में सुधार की वकालत
    भारत ने आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सुधार की वकालत की। जयशंकर ने कहा कि भारत इस साल सुरक्षा परिषद में अपनी सदस्यता का कार्यकाल पूरा कर रहा है।

    सत्र के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधारों को संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों का समर्थन मिला है। उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य सुधार का समर्थन करते हैं क्योंकि यह मानता है कि वर्तमान व्यवस्था अप्रभावी है। उन्होंने कहा कि भारत अधिक जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार है। लेकिन साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ग्लोबल साउथ के साथ हो रहे अन्याय को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था सभी महाद्वीपों और क्षेत्रों का सही प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

    उन्होंने कहा कि इस जटिल समय में अधिक से अधिक आवाजों को सुना जाना जरूरी है। जयशंकर ने कहा कि हमारा आह्वान है कि इस तरह के एक महत्वपूर्ण मामले पर गंभीर बातचीत को ईमानदारी से आगे बढ़ने की अनुमति देना है। इसे प्रक्रियात्मक रणनीति से अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया को हमेशा के लिए बंधक नहीं बना सकते हैं। भारत दोनों मामलों में इच्छुक और सक्षम है। हम मानते हैं और वकालत करते हैं कि यह युद्ध और संघर्ष का युग नहीं है। इसके विपरीत, यह विकास और सहयोग का समय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंकिता मर्डरः इज्जत गई, पद गया… बिगड़ैल बेटे पुलकित का मन न बढ़ाते तो ये दिन न देखते विनोद आर्य!
    Next Article फतेहाबाद में इनेलो की महारैली आज, पवार, नीतीश, फारूक अब्दुल्ला संग जुटेंगे दिग्‍गज

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.