Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गापूजा के दौरान कोल्हान प्रमंडल में विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर आयुक्त कोल्हान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, तीनों जिला के प्रशासन एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल
    Breaking News झारखंड

    दुर्गापूजा के दौरान कोल्हान प्रमंडल में विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर आयुक्त कोल्हान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, तीनों जिला के प्रशासन एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 23, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गापूजा के दौरान कोल्हान प्रमंडल में विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर आयुक्त कोल्हान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, तीनों जिला के प्रशासन एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल

    प्रमंडल में लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी पंडालों की संख्या, अतिसंवेदनशील एंव संवेदनशील पूजा पंडाल, थाना वार शांति समिति की बैठक, विसर्जन रूट चार्ट, यातायात व्यवस्था, पंडालों में व्यवस्था, अग्निशमन, एंबुलेंस, दण्डाधिकारी, पुलिस बल एवं चिकित्सक प्रतिनियुक्ति, ड्राई डे, कंट्रोल रूप अधिष्ठापन आदि को लेकर किया गया विमर्श

    समाहरणालय सभागार, जमशेपुर में दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर आयुक्त कोल्हान श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में तीनों जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई । बैठक में डीआईजी कोल्हान श्री अजय लिंडा, जिला उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम श्री प्रभात कुमार, एसपी पश्चिमी सिंहभूम श्री आशुतोष शेखर, एसपी सरायकेला खरसांवा श्री आनंद प्रकाश, ग्रामीण एसपी पूर्वी सिंहभूम श्री मुकेश लुणायत समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक में जिलावार लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी पंडालों के संख्या की समीक्षा, अतिसंवेदनशील एंव संवेदनशील पूजा पंडाल, थाना वार शांति समिति बैठक की अधतन स्थिति, विसर्जन रूट चार्ट, यातायात व्यवस्था, पंडालों में व्यवस्था, अग्निशमन, एंबुलेंस, दण्डाधिकारी, पुलिस बल एवं चिकित्सक प्रतिनियुक्ति, ड्राई डे, कंट्रोल रूप अधिष्ठापन आदि की समीक्षा की गई ।

    26 सितंबर से दशहरा प्रारंभ है वहीं 01 से 04 अक्टूबर तक पूजा पंडालों में प्रतिमा दर्शन के लिए श्रद्धालु आने शुरू होंगे तथा 05 अक्टूबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जाना है। जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल दुर्गा पूजा पंडालों की संख्या 557 है जिनमें 345 शहरी क्षेत्र तथा 112 ग्रामीण क्षेत्र के हैं । शहरी क्षेत्र में कुल लाइसेंसी 284, गैर लाइसेंसी 61 तथा ग्रामीण क्षेत्र में लाइसेंसी 78 व गैर लाइसेंसी 34 पंडाल हैं। विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 32 जोनल दण्डाधिकारी, 18 सुपर जोनल दण्डाधिकारी, 261 स्टैटिक दण्डाधिकारी तथा पेट्रोलिंग पार्टी 36 की प्रतिनियुक्ति की गई है। 30 सितंबर को दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग की जाएगी । वहीं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को लेकर उन्होने कहा कि 1000 जिला पुलिस बल, 500 बाहरी बल, 150 एनसीसी, 150 नागरिक सुरक्षा, 500 होमगार्ड, RAP एवं RAF की 1-1 टुकड़ी की तैनाती की जाएगी । जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के अतिरिक्त एक कंट्रोल रूम घाटशिला अनुमंडल तथा जेएनएसी, मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद में भी कंट्रोल रूप की स्थापना की जाएगी ।

    पश्चिमी सिंहभूम के जिला उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा प्रशासनिक तैयारियों से अवगत कराते हुए बताया गया कि कुल 101 पूजा पंडालों में से 95 लाइसेंसी व 06 गैर लाइसेंसी पंडाल हैं । जिला में कुल 158 स्थानों पर 557 सशस्त्र बल तथा 811 लाठी बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी तथा अतिरिक्त 300 गृहरक्षकों की मांग मुख्यालय से की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रहेगा।

    सरायकेला खरसांवा में 96 लाइसेंसी एवं 93 गैरलाइसेंसी पंडाल वहीं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर 174 पुलिस पदाधिकारी, 312 सशस्त्र बल, 215 लाठी बल, 36 महिला लाठी बल, 165 चौकीदार की प्रतिनियुक्ति रहेगी । जिला नियंत्रण कक्ष 24X7 कार्यरत रहेगा ।

    पूर्वी सिंहभूम में 20 पंडाल, सरायकेला खरसांवा में 13 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 9 प्रमुख संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं ।

    पूजा पंडालों में बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट, कचड़ा उठाव एवं डस्टबीन की व्यवस्था, स्टैज का निर्माण, नो प्लास्टिक, नो स्मोकिंग को लेकर जागरूकता, माईकिंग की व्यवस्था, सी.सी.टी.वी की व्यवस्था, लाईटिंग एवं हाईमास्ट लाईट की व्यवस्था, चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ।

    आयुक्त कोल्हान ने कहा कि सभी पूजा पंडाल में पूजा समिति भी अपने स्तर से सीसीटीवी का अधिष्ठापन तथा अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था करेंगे। प्रशासन की तरफ से भी उक्त संबंध में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई को लेकर जरूरी व्यवस्था की जाएगी । आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तीनों जिला में भी प्रशासनिक स्तर पर अग्निशन वाहन के इंतजाम सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। थाना प्रभारी/ ओपी प्रभारी को महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमित गश्ती का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाकर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले आसामाजिक तत्त्वों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाह फैलाने की सूचना मिलने पर तत्काल सुरक्षात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई हेतु सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है । सभी थाना प्रभारी /पदाधिकारी बॉडी प्रोटेक्टर, हेल्मेट, कैनशील्ड एवं एंटी राइट डिवाइस के साथ रहेंगे ताकि आपात स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जा सके तथा विसर्जन के दौरान भी यही व्ववस्था सुनिश्चित करेंगे।

    बैठक में विसजर्न के दौरान भी विधि व्यवस्था के संधारण तथा आवश्यक जन सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई जिसमें घाटो एवं पथों की मरम्मती, पेड़ की छटाई, विसर्जन पथ में हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था, विसजर्न रूट में सी.सी.टी.वी अधिष्ठापन, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, टैंकर से जलापूर्ति, घाट के डेंजर लेबल को बैलून लगाकर चिन्हत करना, वीडियोग्राफी की व्यवस्था, वॉच टॉवर, लाउड स्पीकर की व्यवस्था, घाटो में गोताखोर की व्यवस्था, क्रेन एवं हाईड्रा की व्यवस्था तथा राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार प्रमंडल में ड्राई डे की घोषणा का निर्णय लिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटैक्स कलेक्शन पर जोर दें, अवैध होर्डिंग को चिन्हित कर करें कार्रवाई: उपायुक्त
    Next Article उत्क्रमित उच्च विद्यालय‌ लक्ष्मी नगर में मनाई गई दिनकर जयंती

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.