Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जबले बन्ना गुप्ता बा तबले केहू के डेराए के जरुरत नइखे:मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    जबले बन्ना गुप्ता बा तबले केहू के डेराए के जरुरत नइखे:मंत्री बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ऐतिहासिक फैसला, अब निजी मेडिकल कॉलेज में 50% सीटों पर होगा सरकारी फीस स्ट्रक्चर पर पढ़ाई

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब झारखंड के निजी मेडिकल कॉलेजों एवं डीम्ड मेडिकल कॉलेज में 50% सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के अनुरूप फीस निर्धारण की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इससे झारखंड के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के अभाव की कमी दूर होगी और अन्य छात्रों के अलावा युक्रेन से वापस आए छात्रों को भी लाभ मिलेगा।

    इस संदर्भ में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिख कर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अनुशंसा के आधार पर राज्य में भी ये व्यवस्था लागु करने का निर्देश दिया है।

    जबले बन्ना गुप्ता बा तबले केहू के डेराए के जरुरत नइखे:मंत्री बन्ना गुप्ता

    27% ओबीसी आरक्षण की लड़ाई लड़ने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता का विभिन्न संगठनों ने किया नागरिक अभिनन्दन

    27% ओबीसी आरक्षण की लड़ाई लड़ने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जिसका परिणाम है कि मंत्री परिषद की बैठक में राज्य सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण दिया, इसी के कारण आज विभिन्न संगठनों ने मंत्री बन्ना गुप्ता के डोरंडा आवास पर जाकर नागरिक अभिनन्दन किया।

    लोगों ने ग़ुलाल लगाई, फटाखे छोड़े और लड्डू से मुँह मीठा कराया

    अभिनन्दन के दौरान लोगों ने मंत्री बन्ना गुप्ता को ग़ुलाल लगाया और लड्डू से मुँह मीठा कराया, जबकि मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी सभी आंगनतुको का मुंह मीठा कराया, इस दौरान कार्यकताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

    सबको अधिकार दिलाएंगे

    इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने भोजपुरी में अपने स्टाइल में कहा कि *जबले बन्ना गुप्ता बा तबले केहू के डेराए के जरुरत नइखे*

    उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सबको जोड़कर साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है, झारखंड में रहने वाले किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा, सभी को साथ लेकर चलेंगे और नए झारखंड का निर्माण करेंगे।

    उन्होंने बताया कि हमारे नेता राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चलाया जा रहा है, हर व्यक्ति, धर्म और सम्प्रदाय के लोगों के सम्मान के लिए कांग्रेस ख़डी है इसलिए किसी भी परिस्थिति में झारखंड का बेटा बन्ना गुप्ता सबके लिए खड़ा रहेगा, किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

    अभिनन्दन समारोह में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, झारखंड यादव मंच, राष्ट्रीय विश्वकर्मा एकता मंच, झारखण्ड वैश्य एकता मंच, NSUI, यूथ कांग्रेस, MPW कर्मचारी संघ, सुरक्षाकर्मी संघ समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजकीय कृत प्लस टू विद्यालय बागडेहरी में स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article टाटा एलेप्पी ट्रेन को पुनः पूर्व की भांति निर्धारित स्टॉपेज के साथ चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए:सांसद विद्युत वरण महतो

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.