Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति सदस्यों के साथ बैठक, विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग की अपील की गई, ससमय विसर्जन करने वाले 10 पूजा पंडाल समिति को प्रशासन करेगा पुरस्कृत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति सदस्यों के साथ बैठक, विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग की अपील की गई, ससमय विसर्जन करने वाले 10 पूजा पंडाल समिति को प्रशासन करेगा पुरस्कृत

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति सदस्यों के साथ बैठक, विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग की अपील की गई, ससमय विसर्जन करने वाले 10 पूजा पंडाल समिति को प्रशासन करेगा पुरस्कृत

    दुर्गापूजा- 2022 की तैयारी को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई । बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा के आयोजन हेतु विचार-विमर्श किया गया तथा विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु उनसे राय भी ली गई तथा उनकी समस्याओं को भी सुना गया । बैठक में जिला उपायुक्त ने प्रशासन की भावनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि दुर्गा पूजा सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिला में मने इस दिशा में जनसाधारण से भी सहयोग अपेक्षित है। इस संबंध में कमेटी के सदस्यों द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर कुछ समस्याओं को उपायुक्त के सामने रखा गया जिसमें पेड़ के टहनियों की छंटाई, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था से संबंधित समस्या, सड़क एवं हाई मास्ट लाईट की मरम्मती, नशा मुक्त /ड्राई डे घोषित करने को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस संबंध में उन्हें आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन संबंधित समस्याओं का समुचित समाधान करेगा, तथा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में ड्राई डे घोषित होगा। जिला प्रशासन द्वारा भी समिति सदस्यों से आग्रह किया गया कि सभी पंडालों में सीसीटीवी का अधिष्ठापन, पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर की प्रतिनियुक्ति करें, अग्निशमन यंत्रों का पंडाल परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रखना सुनिश्चित करें।

    जिला उपायुक्त ने कहा कि वैसे 10 पंडाल जो जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए ससमय विसर्जन सुनिश्चित करेंगें, उन्हें प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा । बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल, अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्स्ना सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति से अभय सिंह, राम बाबू सिंह, अरुण सिंह, आशुतोष सिंह, दिवाकर सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी ने सभी राशन कार्डधारियों से राशन एवं किरासन के उठाव हेतु किया अपील
    Next Article पलामू में दलित परिवार को गांव से भगाने के विरोध में भाजपा एस सी मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष दिया धरना, शीघ्र पुनर्वास और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

    Related Posts

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.