Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा, भाजपा महानगर ने आयोजन को विशेष बनाने को लेकर बनाये प्रभारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा, भाजपा महानगर ने आयोजन को विशेष बनाने को लेकर बनाये प्रभारी

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा, भाजपा महानगर ने आयोजन को विशेष बनाने को लेकर बनाये प्रभारी

    ■ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल गरीबों के कल्याण एवं भारत को वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने पर केंद्रित: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जमशेदपुर महानगर भी व्यापक तैयारी कर रही है। सोमवार को सेवा पखवाड़ा के निमित्त भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक भालूबासा आशीष किशोर संघ सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक में सेवा पखवाड़ा की सफलता व भव्यता को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान, वृक्षारोपण सहित कई कार्यक्रम तय किये गये हैं। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत प्रदेश द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर प्रभारियों की नियुक्ति की है।

    बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत जिला के साथ-साथ मंडल स्तर व बूथ स्तर पर सेवा व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल व बूथ के कार्यकर्ताओं पर कार्यक्रमों की बड़ी जिम्मेदारी है। सेवा पखवाड़ा में नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर चर्चा, पुस्तक विमोचन, रक्तदान शिविर, जल संरक्षण की अपील, वोकल फॉर लोकल, दिव्यांगों में कृत्रिम अंग का वितरण, विविधता में एकता विषय पर कार्यक्रम, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, कोविड टीकाकरण, टीवी मरीजों का सहयोग, वृक्षारोपण, खादी वस्त्रों की खरीद व अन्य कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबतक का कार्यकाल गरीबों के कल्याण एवं भारत को वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने पर केन्द्रित रहा है।

    विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रभारी:
    16 सितंबर- मोदी@20 ‘सपने हुए साकार’ पुस्तक विमोचन, स्थान: तुलसी भवन, प्रभारी- अनिल मोदी
    17 सितंबर- प्रदर्शनी, स्थान: भाजपा जिला कार्यालय, प्रभारी- सुधांशु ओझा, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, कौस्तव रॉय
    17 सितंबर: भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर, स्थान: जमशेदपुर ब्लड बैंक, प्रभारी- अमित अग्रवाल
    18 सितंबर- स्वास्थ्य जांच शिविर, स्थान: शीतला भवन, बागुनहातु, प्रभारी- राकेश सिंह
    19 सितंबर- कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण, स्थान-जिला कार्यालय, प्रभारी- बबुआ सिंह, मनोज राम
    20 सितंबर : टीबी मुक्त राष्ट्र (मंडल स्तरीय कार्यक्रम), प्रभारी- मंजीत सिंह, नीलू मछुआ
    21 सितंबर: कोविड टीकाकरण (मंडल स्तरीय), प्रभारी- पप्पू सिंह, बोलटू सरकार, बिनानंद सिरका
    22 एवं 23 सितंबर: वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान (बूथ स्तरीय), प्रभारी- प्रदीप महतो, मुचिराम बाउरी
    24 सितंबर: जल ही जीवन है, प्रभारी- बारी मुर्मु, ज्योति अधिकारी
    25 सितंबर: पंडित दीनदयाल जयंती सह मन की बात (बूथ स्तरीय), प्रभारी- जितेंद्र राय, बिनोद कुमार सिंह
    26 सितंबर: एक भारत श्रेष्ठ भारत (जिला स्तरीय), प्रभारी- संजीव सिन्हा, ज्योति अधिकारी
    27 सितंबर: वोकल फ़ॉर लोकल अभियान (मंडल स्तरीय), प्रभारी- ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह
    28 सितंबर: प्रबुद्धजन सम्मलेन (जिला स्तरीय), प्रभारी- अनिल मोदी
    29 सितंबर: पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार की उपलब्धि पर लेख प्रकाशन, प्रभारी- प्रेम झा
    30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन एवं शुभकामना, प्रभारी- धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी
    2 अक्टूबर: गांधी जयंती एवं खादी स्वावलंबन, स्वच्छता एवं सेवा, प्रभारी- राजीव सिंह, मोहम्मद निसार

    बैठक के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया।

    बैठक में मुख्य रूप से कल्याणी शरण, दिनेश कुमार, राजेश शुक्ला, राजन सिंह, भरत सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, डॉ राजीव कुमार, नीरज सिंह, विकास सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, बोलटू सरकार, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, बबलू गोप, संतोष ठाकुर, निर्मल दीक्षित, बजरंगी पांडेय, विनोद राय, राकेश लोधी, राकेश कुमार, भोला शर्मा, नारायण प्रसाद,मंटूचरण दत्ता, सुनील सिंह मुंडा, सुनील शर्मा, हरपाल सिंह, त्रिदेव चट्टराज, विमलेश उपाध्याय, वरुण सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक पर समाज सुधार, एकता व मजबूती सहित विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा
    Next Article जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.