Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा विशेष सत्र पर भाजपा की रणनीति सुबह नौ बजे फिर भाजपा विधायक दल की बैठक होगी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    विधानसभा विशेष सत्र पर भाजपा की रणनीति सुबह नौ बजे फिर भाजपा विधायक दल की बैठक होगी

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा विशेष सत्र पर भाजपा की रणनीति सुबह नौ बजे फिर भाजपा विधायक दल की बैठक होगी

     

    विधानसभा का विशेष सत्र पांच सितंबर सोमवार को शिक्षक दिवस पर है. इसको लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ ही मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी को लेकर रविवार रात भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. हालांकि कई विधायक बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए. इसलिए झारखंड भाजपा स्टेट कार्यालय में सोमवार सुबह नौ बजे फिर भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. इसमें विधानसभा विशेष सत्र पर भाजपा का क्या रूख रहे, इसका फैसला होगा.

    झारखंड भाजपा के बड़े नेताओं ने झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के बहाने भाजपा विधायक दल की की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को अपने ही विधायकों पर विश्वास नहीं है. इसलिए मुख्यमंत्री बस की अगली सीट पर खुद बैठकर सभी विधायकों को एयरपोर्ट पहुंचाते हैं और लौटने पर सबको सर्किट हाउस में रखते हैं जबकि सबका रांची में आवास है.

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खुद सीएम रहते लीज लेने, पत्नी के नाम पर जमीन लेने वाले मुख्यमंत्री को हटाने का आग्रह उन्होंने राज्यपाल से किया है.

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में इस तरह का पहला मामला है, इसलिए वह मानते हैं कि वर्तमान सरकार के मुखिया को एक मिनट भी मुख्यमंत्री बने रहने का नैतिक हक नहीं है. इसलिए राज्यपाल से भाजपा ने मुख्यमंत्री को हटाने का आग्रह किया है.

    इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोमवार सुबह 09 बजे पार्टी कार्यालय में फिर विधायक दल की बैठक होगी. यह फैसला लिया जाएगा कि पार्टी का सदन के अंदर रूख क्या होगा. आज बैठक से कई विधायक अनुपस्थित रहे. इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कुछ विधायक व्यक्तिगत कार्य से बाहर हैं वह सभी सोमवार सुबह तक रांची लौट आएंगे. इसके बाद पार्टी फिर निर्णय लेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या होगा झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में हमारे खिलाफ जितने जाल बुने गए हैं, वह सब कुतरे जाएंगे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.