Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ संघ प्रचारक और इस संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस जी आज से तीन दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर में रहेंगे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    वरिष्ठ संघ प्रचारक और इस संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस जी आज से तीन दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर में रहेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत और पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के प्रांत संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी के द्वारा यह जानकारी दी गई कि वरिष्ठ संघ प्रचारक और इस संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस जी आज से तीन दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर में रहेंगे।

    इस दौरान दिनांक तीन सितंबर को आदरणीय दिनकर सबनीस जी ने तालसा ग्राम दर्शन कर आदिवासी जनजातीय समुदाय को ग्राहक के अधिकारों की जानकारी दिया। तालसा ग्राम भ्रमण के दौरान उन्होंने जनजातीय परंपरा के अनुसार ही भोजन किया। साथ ही ग्राम दर्शन के अंतर्गत चावल टेकरी का दर्शन, तेल निकालने की मशीन, पारंपरिक वस्तुओं को देखना,

    सफेद मिट्टी स्थान का दर्शन ,पुनडुंगरी दोना मशीन, रानी तालाब ,टेलिंग पोंड इत्यादि जगहों का भ्रमण किया गया।
    दिनकर जी ने कहा कि बिरसा भगवान की यह धरती ऊर्जा और शक्ति से भरपूर है। हम सबों को उनके जीवन शैली का अनुसरण करना चाहिए।
    उपस्थित पालक अधिकारी श्री आनंद तुलस्यान जी ने जनजातीय परंपरा का रसास्वादन करते हुए कहा कि आदिवासी समाज शुचिता और सादगी का प्रतीक है।

    प्रांतीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी ने कहा कि मानव श्रम और प्रकृति प्रेम इन दो जीवन दर्शन पर आधारित आदिवासी समाज आज भी सर्वश्रेष्ठ है।
    इस बैठक के दौरान इस गांव के इतिहास, संस्कृति, स्वरोजगार, दैनिक दिनचर्या, शिक्षा, मनोरंजन इत्यादि पर भी खुल कर बात चीत की गई।
    तालसा ग्राम दर्शन के अंतर्गत प्रांतीय अधिकारी और जिला कार्यकारिणी सदस्यों का हाथ से बने पुष्प गुच्छ से स्वागत भी किया गया। महिलाओं ने हाथ से बनाई चीजों को भी दिखाया।

    इस दौरान संगठन के अध्यक्ष श्री पिंटू चाकिया, सचिव डॉ कल्याणी कबीर, उपाध्यक्ष श्रीमती बिमला हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष श्री चंद्रनाथ बनर्जी, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह,
    सचिव सत्येन्द्र सिंह,अजय जी,
    चंचल लकड़ा , अभिमन्यु जी,
    विधि प्रकोष्ठ आयाम प्रमुख श्री रवि प्रकाश सिंह, प्रचार प्रकोष्ठ के अंकेश भुईंया, श्रीमती सोमा मुखर्जी, श्रीमती रानी सिंह, श्रीमती प्रियंका बनर्जी इत्यादि सभी उपस्थित थे।

    विदित हो कि चार सितंबर को प्रातः श्रीमहल,खासमहल में सांगठनिक बैठक होगी जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारिणी सदस्यों को दिनकर जी संबोधित करेंगे।
    इस बैठक के बाद सदस्यता अभियान भी आरंभ की जायेगी।
    संध्या चार बजे से इसी सभागार में आदरणीय दिनकर सबनीस जी विद्यार्थियों को कंज्यूमर अवेयरनेस विषय पर संबोधित करेंगे। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के सचिव श्री गणेश दीक्षित जी उपस्थित रहेंगे।

    इस गोष्ठी में शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के लगभग दो सौ विद्यार्थियो के उपस्थित रहने की संभावना है।
    अगले दिन पांच सितंबर को बिरसा नगर,बिरसा भगवान की प्रतिमा और बिरसा नगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article देश के बड़े उद्योगपति साइरस मिस्त्री  का सड़क हादसे में निधन

    Related Posts

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.