Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरोपों से आहत दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना करेंगे आप नेताओं पर कानूनी कार्यवाही
    Breaking News Headlines

    आरोपों से आहत दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना करेंगे आप नेताओं पर कानूनी कार्यवाही

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. आम आदमी पार्टी के नेताओं के आरोपों से आहत दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना अब इन नेताओं पर कानूनी कार्यवाही करेंगे. इस समय आम आदमी पार्टी उपराज्यपाल पर हमलावर है. आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल पर 1,400 करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगाया है. साथ ही उनसे इस्तीफा भी मांगा है.

     

     

    इसी को लेकर आप विधायकों का दिल्ली विधानसभा से लेकर गांधी प्रतिमा तक धरना-प्रदर्शन भी चला. वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद उपराज्यपाल सख्य कार्रवाई की मूड में हैं. उपराज्यपाल वीके सक्सेना भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने के लिए विधायक आतिशी, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक समेत आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

     

     

    एलजी हाउस के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आप नेताओं के इस आरोप को काल्पनिक बताकर खारिज कर दिया है कि उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का अध्यक्ष रहते हुए 1,400 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था. अधिकारियों ने कहा कि डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली की उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

     

     

    उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में आम आदमी पार्टी के 1,400 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन की वाइस चेयरमैन जैस्मिन शाह के खिलाफ भी कानूनी कारज़्वाई की जाएगी. गौरतलब है कि आप नेता वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जबकि भाजपा विधायक कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मंत्रियों सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने के लिए दबाव बना रहे थे.

     

     

    आप ने सक्सेना पर 2016 में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 1,400 करोड़ के पुराने नोटों को बदलने के लिए अपने दो अधीनस्थों पर दबाव डालने का आरोप लगाया है. भ्रष्टाचार के कथित आरोपों को लेकर आप के मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली विधानसभा में रात भर धरना जारी रखा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार के बाद टाइगर श्रॉफ ने घटाई अपनी फीस
    Next Article वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 13.5 प्रतिशत की गति से बढ़ी देश की जीडीपी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.