Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के बगैर किसी भी सेक्टर में विकास असंभव एक्सएलआरआइ में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा

    डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के बगैर किसी भी सेक्टर में विकास असंभव एक्सएलआरआइ में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के बगैर किसी भी सेक्टर में विकास असंभव
    एक्सएलआरआइ में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव – रीएनविजन 2022 का आयोजन
    एक्सएलआरआइ में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव रीएनविजन 2022 का आयोजन किया गया. वर्चुअल मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैप लैब्स इंडिया के एमडी सिंधु गंगाधरण

    जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में द पित्रोदा ग्रुप एलएलसी के प्रेसिडेंट सैम पित्रोदा उपस्थित थे. इस दौरान बदलते दौर में किस प्रकार डिजिटल माध्यम ने काम-काज को प्रभावित किया है उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस दौरान 55 वर्षों तक टेलीकॉम सेक्टर में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैम पित्रोदा ने सभी को संबोधित करते हुए दुनिया को नया स्वरूप देने में डिजिटल परिवर्तन के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने हाइपर कनेक्टेड वर्ल्ड अवधारणा के बारे में जानकारी दी. कहा कि इसी माध्यम से दुनिया भर के लोग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. उन्होंने क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और बड़े डेटा की अवधारणा पर भी चर्चा की.

    श्री पित्रोदा ने री डिजाइनिंग में अपने प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा प्रणाली, उत्पादकता में सुधार लाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. वहीं, सैप लैब्स इंडिया की एमडी सिंधु गंगाधरन ने मानव दुनिया पर टेक्नोलॉजी के प्रभाव का उल्लेख किया.

    साथ ही इस दौरान सामूहिक रूप से लोगों को एक साथ अख़ने एवं मानवता की बेहतरी के लिए टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का आह्वान किया. उन्होंने डिजिटल परिवर्तन के समावेशी पहलू पर भी बल दिया.

    इस दौरान एक इंट्रैक्टिव सेशन का भी आयोजन किया गया. जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उनसे कई सवाल पूछे, जिसका उन्होंने जवाब दिया. दो सत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसके बाद एक पैनल डिस्कशन का भी आयोजन हुआ जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने अपनी बातों को रखा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशांतिपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन के लिए सौंपा ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी और विधायक से की आवश्यनक कार्रवाई की मांग
    Next Article 27 अगस्त को पोटका तथा 29 अगस्त को बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में लगेगा उपायुक्त का जनता दरबार

    Related Posts

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    June 22, 2026

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.