Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान जिला प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए कसी कमर खुद तीनों जिले के उपायुक्त दिखे क्षेत्र में
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची

    कोल्हान जिला प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए कसी कमर खुद तीनों जिले के उपायुक्त दिखे क्षेत्र में

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान जिला प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए कसी कमर खुद तीनों जिले के उपायुक्त दिखे क्षेत्र में

    कोल्हान जिला प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए कसी कमर खुद तीनों जिले के उपायुक्त दिखे क्षेत्र में टीम भावना के तहत तीनों उपायुक्तों ने स्थिति को संभालने का काम किया इस बात की चर्चा कोल्हान में इस बार होती रही की जिला प्रशासन इस तरह अगर तक पर हमेशा रहेगी तो जनता को परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा

    *▪️जलमग्न स्थानों का जायजा लेने देर रात जिला उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बागबेड़ा, जुगसलाई, मानगो में चलाए जा रहे राहत बचाव कार्य का लिया जायजा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अपर उपायुक्त रहे मौजूद*

    जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद एवं राहत पहुंचाने का प्रयास जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलधिकारी जमशेदपुर सदर, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम/ जुगसलाई नगर परिषद/जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा भ्रमणशील रहते हुए प्रभावित लोग जिसके घर के जलमग्न होने पर कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही, उन्हें तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है । अबतक 120 लोगों को सुरक्षित सेलटर हाउस मे शिफ्ट किया गया है वही प्रभावित क्षेत्र मे लोगो को ससमय सुरक्षा प्रदान करने / राहत बचाव कार्य के लिए गठित टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की का रही है।

    जिला उपायुक्त द्वारा लगातार सभी परिस्थितियों पर गहन निगरानी रखी जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आश्रय गृह/शेल्टर होम के लिए चूड़ा, गुड़ का सप्लाई करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए एम्बुलेंस तैयार हैं। पी.सी.आर के माध्यम से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की जा रही है। किसी जलमग्न स्थान में कोई परिवार या व्यक्ति फंसे हों तो डायल 100 पर भी राहत बचाव के लिए सम्पर्क किया का सकता है। उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहा है की जलमग्न /बाढ़ की स्थिति से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान या सहयोग हेतु सम्बन्धित क्षेत्रीय पदाधिकारी से सम्पर्क करें जिनका सम्पर्क सूत्र निम्न प्रकार है ????

    *मानगो नगर निगम*
    कार्यपालक पदाधिकारी- 09572170182

    *जुगसलाई नगर परिषद*

    9431180439 कार्यपालक पदाधिकारी

    *जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति*

    विशेष पदाधिकारी- 8521658925

    *जमशेदपुर सदर-*

    प्रखंड विकास पदाधिकारी- 8340363635

    अंचल अधिकारी- 9471728344

    जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार राहत बचाव कार्य मे तेजी लाने तथा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कार्यरत है। जलमग्न क्षेत्रों के लोगों को किसी भी प्रकार की मदद एवं सहायता पहुंचाने हेतु नीचे दिए गए दूरभाष संख्या पर संपर्क करें-

    1. 8987510050

    2. 06572440111
    अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंद किशोर लाल द्वारा मानगो में जलमग्न क्षेत्रों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने राहत बचाव कार्य हेतु किये का रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अक्षेस, जुगसलाई नगर परिषद व बागबेड़ा क्षेत्र में लगातर भ्रमणशील रहते हुए जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा राहत कार्य हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिए जा रहे।

    सरायकेला

    *आदित्यपुर/गम्हरिया स्थित ऑटोक्लस्टर एवं रामामाड़िया वस्ती, इचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत मे बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने उक्त क्षेत्र मे बनाए गए विभिन्न सेलटर हाउस का निरिक्षण कर जायजा लिया*

    *निरिक्षण क्रम मे उपायुक्त ने सेलटर हाउस मे लोगो के लिए किए गए व्यवस्था के बारे मे जानकारी ली। इसके पाश्चात्य उपायुक्त ने सेलटर हाउस मे लाए गए लोगो से वार्ता कर उनका हाल जाना*

    आज दिनांक 21 अगस्त 2022 को उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने जिले मे हो रही लगातार वर्षा के कारण प्रभावित लोगो से प्रशासन द्वारा दिए दिशा निदेशो का अनुपालन सुनिश्चित कर राहत बचाव कार्य मे जिला प्रशासन का सहयोग प्रदान करने की अपील की।

    इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19 एवं 20 को अधिक वर्षा की वजह से पहाड़ियों नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसके मद्देनजर चांडिल डैम के गेट को भी खोलना पड़ा। साथ ही चांडिल प्रखंड अंतर्गत लगभग 20 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई।इसके अलावा कपाली एवं आदित्यपुर के कई वार्ड अंतर्गत जल स्तर काफी बढ़ गया था परंतु नगर आयुक्त एवं जिला के सभी प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी की सहायता से ऐसी स्थिति में भी किसी भी प्रकार की क्षति का सामना नहीं करना पड़ा. कुल 14 जगह पर रेस्क्यू कर के लगभग 1600 लोगो को शेल्टर हाउस में शिफ्ट किया गया जिनके भोजन पानी तक की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा बिल्डिंग्स के बेसमेंट एरिया में भी शेल्टर हाउस की व्यवस्था की गई ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। इस दौरान उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सरायकेला मुख्यालय में भी कुछ वार्ड में जलस्तर बढ़ा है जैसे सिविल कोर्ट में जलस्तर बढ़ने के कारण पानी जम हो गया है जिसकी सफाई की गई है।इसके अतिरिक्त चांडिल एवं आदित्यपुर में अभी भी हाई अलर्ट जारी है जिसके लिए जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी सदैव तत्पर हैं।
    इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्र से संबंधित सभी पदाधिकारी का संपर्क सूत्र सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया जा रहा है इसके अलावे 100 नंबर डायल करके भी 24*7 किसी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं साथ ही इससे सम्बंधित कोई ख़ास प्रकार जानकारी लेने के लिए आप संबंधित अंचलधिकारी तथा प्रखंड पदाधिकारी से संपर्क साझा कर सकते हैं साथ हि उपायुक्त ने अनुरोध करते हुए कहा कि जितनी भी सामाजिक संस्थाएं हैं वह आगे आकर जिला प्रशासन की मदद करें तथा लोगों की बचाव में सहायता करें उनके लिए शेल्टर हाउस की व्यवस्था करें ताकि ऐसी भयावह स्थिति से मिलकर सामना किया जा सके उन्होंने बताया कि और अब पानी का स्थल धीरे-धीरे कम होने लगा है तथा लोग अपने घर को वापस भी जाने लगे है।

    इस क्रम मे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र मे निरिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री गिरजा शंकर प्रसाद, अंचलधिकारी गम्हरिया श्री मनोज कुमार एवं अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारी तथा इचागढ़ बंधु क्षेत्र मे निरिक्षण क्रम मे अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत लोहरा, अंचलधिकारी इचागढ़ भोला शंकर महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कीकू महतो एवं अन्य उपस्थित रहे।

    पश्चिम सिंहभूम

    पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा निरंतर क्षेत्रों में भ्रमण कर भारी बारिश से उत्पन्न परिस्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान पदाधिकारियों के द्वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पुल-पुलिया, चेक डैम, कैनाल तथा निचले क्षेत्रों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए राहत कैंप गठित किया जा रहा है। जायजा लेने के क्रम में पदाधिकारियों के द्वारा क्षतिग्रस्त मकान की सूचना पर यथासंभव तत्काल तिरपाल और राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनातन उत्सव समिति ने  बरसात के मौसम में बाढ़ ग्रस्त इलाको का दौरा किया तो फिर मदद को निकला पगड़ीधारी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.