Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया वीडियो लॉन्च
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जमशेदपुर की सुर्खियां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया वीडियो लॉन्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 14, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के आजादी के 75 वे वर्ष गांठ एवं अमृत महोत्सव के मौके पर बने  वीडियो अल्बम हर घर तिरंगा का लॉन्चिंग पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने  किया.

    रेलवे लोको कॉलोनी मध्य विधायल का दरवाजा तोड़कर बीती रात चोरों ने चोरी 

    आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली

    आशियाना रेसीडेंसी के निवासी आशियाना मेंटेनन्स सर्विस से परेशान

    रेल कर्मचारियों सुरक्षाबलों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई

    आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली गयी, जो शहर के सभी प्रमुख स्थलों का भ्रमण करते हुए शहरवासियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस संबंध में जमशेदपुर अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने शहरवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश के साथ मनाने और हर घर तिरंगा फहराने के साथ शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की. प्रभात फेरी के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का नारा लगाते रहे. इस प्रभात फेरी में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों के साथ संवेदक और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया.
    संजय कुमार ( कार्यपालक पदाधिकारी- जमशेदपुर अक्षेस)

    आशियाना रेसीडेंसी के निवासी आशियाना मेंटेनन्स सर्विस से परेशान

    जमशेदपुर के पारडीह स्थित आशियाना रेसीडेंसी के निवासी इन दिनों आशियाना मेंटेनन्स सर्विस से परेशान है, मेंटेनन्स के नाम पर बेतहासा बिल मे बढ़ोतरी के खिलाफ इन्होने रविवार को आशियाना परिसर मे प्रदर्शन किया.
    यहाँ के निवासियों के अनुसार सोसाइटी मेंटेनन्स के नाम पर विगत दिनों सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा बिल मे बेतहासा वृद्धि की गई है, जबकि उनके सर्विस ज्यूँ की तयूं है, कई बार बैठकों का दौर चला लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकाला गया, रविवार को तमाम फ्लैट निवासियों ने एक बैठक की जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन किया, इस दौरान यहाँ के निवासियों ने कहा की विगत 12 वर्षो से यहाँ के लोग सर्विस प्रोवाइडर के मनमानी से परेशान है और लगातार यहाँ मेंटेनन्स चार्ज मे वृद्धि हो रही है, और अब यहाँ के निवासी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और खुद का सीसाइटी निर्माण कर तमाम देखभाल अपने हाथों मे लेंगे ताकि यहाँ के निवासी आर्थिक दोहन से बच सके.

    रेल कर्मचारियों सुरक्षाबलों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई

    एक और आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेल कर्मचारियों सुरक्षाबलों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगातार आरपीएफ के जवान सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं
    आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर टाटानगर रेल प्रबंधन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई यह यात्रा टाटानगर रेलवे स्टेशन से शुरू हुई, जो कि मुख्य सड़क होते हुए सेकंड एंट्री गेट में आकर संपन्न हुई वही सभी रेल कर्मचारी रेल सुरक्षा बल के महिला पुरुष जवान हाथों में तिरंगा लेकर इस महोत्सव को मनाते दिखे इस अभियान के तहत जिन्होंने आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी उनके बलिदान को याद करते हुए लोगों तक उनके बलिदान उनके कुर्बानी को पहुंचाने का कार्य किया गया
    दूसरी तरफ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार आरपीएफ के जवान टाटानगर रेलवे स्टेशन में गश्ती कर रहे हैं, चाक-चौबंद सुरक्षा में डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली जा रही है टाटानगर रेलवे स्टेशन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर विशेष जांच की जा रही है ताकि हर विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके

     

    देश के आजादी के 75 वे वर्ष गांठ एवं अमृत महोत्सव के मौके पर बने  वीडियो अल्बम हर घर तिरंगा का लॉन्चिंग पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को किया.
    भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी के द्वारा इस अल्बम का निर्माण करवाया गया है, जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को अल्बम का लॉन्चिंग किया, इस अल्बम मे भारत के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया है, साथ ही सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह भी किया गया है.

    जमशेदपुर रजक समक्ष क़दमा मण्डल के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव और आजादी का वास्तविक महत्व छात्रों को समझने हेतु आजादी के थीम पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया.
    समाज के सामुदायिक भवन मे इसका आयोजन किया गया जहाँ समाज के लगभग 50 छात्र शामिल हुए, इस दौरान छात्रों ने आजादी के थीम पर अलग अलग तरह के पेंटिंग्स बनाये, समाज के अध्यक्ष ने कहा की इन छात्रों को आजादी का वास्तविक महत्व समझाना और देश के वीर बलिदानियों के प्रति सम्मान हमेशा बनाये रखने के उद्देश्य को लेकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.

    रेलवे लोको कॉलोनी मध्य विधायल का दरवाजा तोड़कर बीती रात चोरों ने चोरी 

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत रेलवे लोको कॉलोनी मध्य विधायल का दरवाजा तोड़कर बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, स्कूल में रखें टैब समेत स्कूल के जरूरी कागजात के साथ छेड़छाड़ करते हुए चोर आगजनी का भी प्रयास किए पर अपने मंसूबे पर सफल नहीं हुए
    आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर स्कूल के सहायक शिक्षक जैसे ही स्कूल पहुंचे तो उन्होंने पाया कि स्कूल के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है जरूरी कागजात स्टाम्प समेत दो टैब पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया, जरूरी कागजात को भी चोरों ने जलाने का प्रयास किया है, स्कूल की स्थिति को देख तुरंत उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी तत्पश्चात परसुडीह पुलिस को दी जहां परसुडीह पुलिस स्कूल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है जानकारी देते हुए सहायक शिक्षक सुनील पांडे ने बताया कि स्कूल में या घटना पहली बार नहीं है इससे पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है उन्होंने बताया कि चोरों ने स्कूल के पिछले भाग से आये जहां का दरवाजा में लगे ताले को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया, चोरो ने दो बायोमेट्रिक टैब,मोहर,स्कूल में रखे मध्यान भोजन के चावल पर भी अपना हाँथ साफ किया,इतना ही नही जरूरी कागज़ातों को जलाने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परसुडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है
    -सहायक शिक्षक सुनील पांडे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रखंड वासियों से लेकर जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
    Next Article गर्व है की हम जमशेदपुर में रहते है जहां रक्त आसानी से मिल जाता है- दिनेश कुमार

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.