Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ के सर जहांगीर घांदी लाइब्रेरी में नेशनल लाइब्रेरियन डे का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    एक्सएलआरआइ के सर जहांगीर घांदी लाइब्रेरी में नेशनल लाइब्रेरियन डे का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शुक्रवार को एक्सएलआरआइ के सर जहांगीर घांदी लाइब्रेरी में नेशनल लाइब्रेरियन डे का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीसी विजया जाधव उपस्थित थे.

    उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने डॉ एसआर रंगनाथन को अपनी श्रद्धांजलि दी. उपायुक्त विजया जाधव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किताब से

    अच्छा साथी कोई नहीं हो सकता है. उन्होंने अपने छात्र जीवन से जुड़ी कई रोचक बातें भी सभी के साथ साझा किया. कहा कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान कई किताबें पढ़नी पड़ती थी. उतनी किताबों को खरीद पाना या फिर अलग-अलग जगहों से जुटा पाना कठिन था. इसके लिए उन्होंने लाइब्रेरी की मदद ली थी. कहा कि किसी भी अच्छे शहर या गांव की पहचान लाइब्रेरी से होती है.

    उन्होंने जमशेदपुर में भी उच्च कोटि की लाइब्रेरी होने पर बल दिया. कहा कि कॉलेज के दिनों में कॉलेज की लाइब्रेरी में उन्होंने अनगिनत किताबें पढ़ी है. किताब का दूसरा कोई विकल्प नहीं होने की बात उन्होंने कही. वहीं, एक्सएलआरआइ के डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने अपने संबोधन में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ एसआर रंगनाथन से जुड़ी बातों को साझा किया. कहा कि हर किसी के जीवन में लाइब्रेरी का अहम स्थान है.

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक्सएलआरआइ की लाइब्रेरी को अगले लेवल तक ले जाने के लिए मैनेजमेंट की अोर से जो भी मदद की आवश्यकता होगी, वे उसे दिलायेंगे. वहीं, डीन एकेडमिक डॉ एके पाणी ने लाइब्रेरी को अौर ज्यादा अपग्रेड कर इ लाइब्रेरी बनाने से जुड़ी बातें कही. वहीं, जेनरल मैनेजमेंट के प्रोफेसर सुनील कुमार षाड़ंगी ने पेपर-पेपर व इ लाइब्रेरी को लेकर

    अपने विचार रखे. लाइब्रेरी हेड डीटी एडविन ने लाइब्रेरी में होने वाले क्रियाकलापों से जुड़ी बातें साझा की. एफपीएम स्टूडेंट नेहा बेलामकोंडा ने एक्सएलआरआइ की लाइब्रेरी से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में बताया. मौके पर काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article समाहरणालय अवस्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में द्वितीय वार्षिक जिला स्तरीय सामुदायिक पुस्तकालय वाद विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता 2022 आयोजित कार्यक्रम संपन्न

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.