Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्जुन मुंडा : सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    अर्जुन मुंडा : सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की राजनीतिक सफर ने नयी करवट ली है़ अर्जुन मुंडा और उनकी राजनीति ने राष्ट्रीय फलक पर दस्तक दी है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल होनेवाले श्री मुंडा राज्य की परिधि से बाहर निकल कर नये रास्ते पर चल पड़े है़ं पिछले पांच वर्षों के राजनीतिक उतार-चढ़ाव में मुंडा ने धैर्य रखा़
    2014 में विधानसभा का चुनाव खरसावां से हार गये़ भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री का विधानसभा से चुनाव हारना कइयों के लिए चौंकानेवाली राजनीतिक घटनाक्रम थी़ इसके बाद राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बनी़ कभी राज्य की राजनीति की धुरी रहनेवाले श्री मुंडा नेपथ्य में चले गये़ रघुवर सरकार बनने के बाद मुंडा की भूमिका को लेकर अटकलें लगने लगीं, लेकिन पूरे राज्य के बदले हुए राजनीतिक घटनाक्रम को श्री मुंडा ने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया़ पूरे पांच वर्षों तक धैर्य रखा़ सत्ता और शासन से दूर रहे़ भाजपा के अंदर कभी दूसरे पावर सेंटर बनने की कोशिश नहीं की़ रघुवर सरकार में कई ऐसे मसले आये, लेकिन कभी विरोधियों को हवा नहीं दी़ हालांकि, श्री मुंडा ने सरकार के नीतिगत मामलों पर अपनी सकारात्मक राय और भूमिका रखी़ पार्टी और संगठन के प्रति निष्ठा रखी़
    इस दौरान देश भर में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए़ संगठन ने श्री मुंडा को एक आदिवासी चेहरा के रूप में दूसरे राज्यों के विधानसभा में प्रोजेक्ट किया़ संगठन ने जो जिम्मा दिया, उसे पूरी निष्ठा से निभाया़ श्री मुंडा गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी का काम किया़ इधर, बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लाेकसभा का चुनाव आया़ खूंटी से भाजपा के कद्दावर नेता कड़िया मुंडा का टिकट अधिक उम्र होने के आधार पर कटा़ पार्टी को कड़िया की जगह एक दमदार आदिवासी नेता चाहिए था़ पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने श्री मुंडा को खूंटी से लोकसभा चुनाव लड़ने की जवाबदेही दी़ श्री मुंडा खूंटी लोकसभा के संघर्ष से भरे मैदान में उतरे़ खूंटी एक ऐसी सीट थी, जिसमें कई कारणों से हवा विपरित थी़ लेकिन श्री मुंडा और पूरी पार्टी ने मोर्चा संभाला़ आर-पार की लड़ाई में श्री मुंडा ने बाजी मारी और खूंटी के दुर्गम रास्ते से अपने राजनीतिक सफर को सहज बनाया़

    19 वर्षों के सफर में हर बार केंद्रीय नेतृत्व का जीता भरोसा : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पहली बार 1995 में खरसावां से झामुमो के टिकट पर चुनाव जीता. वर्ष 2000 में भाजपा में शामिल हुए, फिर अनवरत संगठन के काम में जुटे़ वर्ष 2003 में बाबूलाल मरांडी की सरकार गयी, तो केंद्रीय नेतृत्व ने इस युवा नेता पर भरोसा किया़ तब श्री मरांडी के कैबिनेट में कल्याण मंत्री हुआ करते थे़

    पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी का युग हो या फिर अमित शाह का कार्यकाल सबकी कसौटी पर खरे उतरे़ पार्टी के अाला नेता राजनाथ सिंह, वैंकेया नायडू, नितिन गड़करी सभी के नेतृत्व में काम किया और अपना राजनीतिक कौशल दिखाया़ केंद्रीय नेतृत्व का ही भरोसा था कि श्री मुंडा को तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला़ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भरोसा दिखाया है़

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र मोदी दूसरी बार बने प्रधानमंत्री, 25 कैबिनेट मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ
    Next Article राहुल गांधी की कांग्रेस कैसी होगी …..

    Related Posts

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    May 25, 2026

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    May 25, 2026

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.