Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा की साफ-सफाई, तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की सभी तैयारी हुई पूरी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा की साफ-सफाई, तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की सभी तैयारी हुई पूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा की साफ-सफाई, तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की सभी तैयारी हुई पूरी

    जमशेदपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में रविवार को प्रस्तावित विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारी के क्रम में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और आसपास के स्थान की साफ-सफाई की। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों ने साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के

    आदमकद प्रतिमा की साफ पानी से धुलाई व सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे’ के ओजस्वी नारों के साथ नेताजी के प्रतिमा की सफाई की। सफाई के क्रम में भाजपा ने प्रतिमा स्थल पर उगे लंबे घास की मशीन द्वारा कटाई कराई।

    इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर रविवार को निकाले जाने वाले तिरंगा यात्रा को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को तिरंगा यात्रा नेताजी सुभाष मैदान, साकची से प्रारंभ होकर साकची बड़ा गोलचक्कर,

    आई अस्पताल, बसंत टॉकीज गोलचक्कर के रास्ते, 9 नंबर स्टैंड, मिल्की राम बिल्डिंग, रामलीला मैदान होते हुए शीतला मंदिर के रास्ते वापस नेताजी सुभाष मैदान में आकर सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में 11 सदस्यीय बैंड-बाजा, दो वाहनों पर डीजे संगीत के बीच हजारों कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पैदल यात्रा में भाग लेंगे। कहा कि पार्टी ने आजादी के 75वें वर्षगांठ को पूरे धूमधाम से मनाने हेतु सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है।

    बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर शहर की सामाजिक संस्था की ओर से सेवा शिविर लगायी जाएगी। गुंजन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के आम नागरिकों से तिरंगा यात्रा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश,

    बिनोद कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, किसान मोर्चाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, एसटी मोर्चाध्यक्ष बिनानंद सिरका, एससी मोर्चाध्यक्ष अजीत कालिंदी, महावीर महतो, संजय सिंह, पवन सिंह समेत हरेराम यादव, अभिमन्यु सिंह चौहान, सन्नी संघी, बिशु सिंह, दिलीप पासवान, राकेश साहू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की समस्याओं से कराया अवगत
    Next Article जिला उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण, परिसर की साफ-सफाई पर जताई संतुष्टि

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.