Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावन उत्सव में विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने का संदेश दिया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    सावन उत्सव में विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने का संदेश दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सावन उत्सव में विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने का संदेश दिया

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज विद्यार्थियों ने सावन उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि हम सावन में प्रकृति की हरीतिमा और उसकी समृद्धि का उत्सव मनाएं क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान है और हम प्रकृति को ईश्वर की तरह पूजते हैं।

    इस उत्सव में छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य ,एकल नृत्य और लोक गीत की प्रस्तुति के साथ ही मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की । छात्र-छात्राओं ने बेलपत्र और सफेद पुष्प से भी सुसज्जित वस्तुओं का निर्माण किया। प्रकृति की सुंदरता पर केंद्रित स्वरचित कविताओं का भी पाठ किया गया। दुल्हन के साज श्रृंगार पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई,

    जिसमें विभिन्न संस्कृतियों में दुल्हन की परंपरागत सजावट को अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में सावन के मौसम से जुड़े कुछ विषयों पर जैसे
    बादल ,चूड़ियां, मेहंदी ,काजल ,बूंदे रिमझिम इत्यादि विषयों पर विद्यार्थियों ने गीत गाकर कार्यक्रम को सुरीला बना दिया ।
    इस दौरान प्रकृति के सानिध्य को महसूस कराते हुए ” कुकिंग विदाउट फायर एक्टिविटी” का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बिना अग्नि का प्रयोग किए खाद्य सामग्रियों का निर्माण किया ।

    बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए चेयरमैन श्री राम बचन ने कहा कि सावन माह का संदेश सकारात्मक सोच के साथ समस्त मानव के कल्याण की बात करना है।

    सचिव गौरव बचन ने कहा कि उत्सव से हम ऊर्जा लें और कर्म क्षेत्र में इस ऊर्जा को लगायें, तभी इस समारोह की सार्थकता होगी। प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि सावन माह की प्रकृति हमें विषम परिस्थितियों में भी संतुलित रहने की सीख देती है। व्याख्याता गंगा भोला, व्याख्याता सुमन लता, व्याख्याता अमृता सुरेन ने भी अपना वक्तव्य दिया।

    सावन उत्सव का संचालन छात्रा रेणुका झा,नीतू कुमारी और संदीप कुमार ने किया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ संतोष कुमार, डॉ भूपेश , डॉ सतीश, डॉक्टर दिनेश, व्याख्याता सुमनलता, व्याख्याता अमृता सुरेन, व्याख्याता गंगा भोला, व्याख्याता रश्मि लुगून, व्याख्याता बबीता, व्याख्याता मंजू गगराई, व्याख्याता ऐश्वर्या कर्मकार, सिद्धार्थ चटर्जी ,कमलकांत ,राधे इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article झूठा श्रेय लेने की लत लग गई है मंगल कालिंदी को : अप्पू तिवारी

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.