Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ????????हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा तिरंगा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ????????हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा तिरंगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ????????हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा तिरंगा

    *????????घाटशिला स्थित परिधान उत्पादन ट्रेनिंग-सह-प्रोडक्शन सेंटर (TPC) में चल रहा निर्माण कार्य*

    *????????सखी मंडल की महिलाओं ने जिले के गांव-कस्बों में राष्ट्रध्वज के जरिए देश भक्ति की अलख जगाने का उठाया बीड़ा*

    *????????तिरंगा तैयार करने में दिन रात जुटी है 30 ग्रामीण माहिलाएं, ध्वज कोड 2002 के मानकों के अनुसार तिरंगे का निर्माण*

    *????????आजादी का 75वां वर्ष हर्षोल्लास से मनायें जिलेवासी, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने घरों में ध्वजारोहण जरूर करें… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त*
    —————————–

    देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आह्वान किया गया है। इस अभियान में जे.एस.एल.पी.एस की सखी मंडल की महिलाएं एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह सखी मंडल की महिलाओं ने मास्क बनाकर अपने जज्बे और हुनर का परिचय दिया, उसी तरह एक बार फिर राष्ट्रध्वज की शान के लिए अलख जगाने का बीड़ा भी उन्होंने उठाया है। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए जिले की सखी मण्डल की महिलाओं को भी तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है जिसके लिए घाटशिला प्रखंड में स्थापित TPC (परिधान उत्पादन ट्रेनिंग-सह-प्रोडक्शन सेंटर) में 30 दीदियां दिन रात जुटकर काम कर रहीं हैं।

    *▪️इस मौके पर सखी मंडल की सभी दीदी की हौसलाअफजाई करते हुए जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा निर्माण से जुड़ी सभी महिलाओं का योगदान काफी उल्लेखनीय है। जिलेवासियों से भी अपील है कि अपने अपने घरों में ध्वजारोहण कर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में सहभागी बनें और आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनायें।*

    *????????राष्ट्रध्वज निर्माण के लिए महिलाओं को दी गई खास ट्रेनिंग*

    तिरंगा निर्माण बहुत ही सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी का कार्य होता है। इसलिए तिरंगा निर्माण से जुड़ी इन ग्रामीण महिलाओं को ‘ध्वज कोड 2002’ के मानकों के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज निर्माण हेतु प्रशिक्षित किया गया है। तिरंगा निर्माण से जुडी चांदनी भगत ने बताया कि ‘झंडा बनाने के पहले हमें ट्रेनिंग देकर बताया गया की, तिरंगा का अनुपात 3:2 रखना है , सिलाई के समय ध्यान रखना है की अलग रंग के धागे एक दूसरे में न जुड़े आदि जैसी कई अहम बातें बताई गई। हम सभी माहिलाएं इस कार्य से जुड़कर बहुत खुश तथा इस अभियान में अपनी सहभागिता को लेकर भी काफी गौरवान्नित महसूस कर रही हैं। देश के सम्मान को बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। यह तिरंगा हमारे हाथों से तैयार होकर जाएगा, इससे बड़ी बात और क्या होगी। कोरोना के समय भी हमने मास्क बनाकर देश की सेवा में अपना योगदान दिया था लेकिन राष्ट्रध्वज को तैयार करने के इस कार्य में एक अलग ही खुशी महसूस हो रही है ।हमने राष्ट्रध्वज के नियम- कायदों को पहले समझा और इन्हें तैयार करने में जी-जान से मेहनत कर रहें है।“

    तिरंगा को अंतिम रूप देने से पहले कई स्टेज पर काम होता है, जैसे सिलाई के लिए गाइड लाइन का पालन करते हुए मशीन से सही आकर में कपड़ा काटा जाता है, इसके बाद महिलाओं द्वारा सिलाई की जाती है। सिलाई उपरांत इसकी जांच की जाती है की कही कोई त्रुटी ना हो इसके बाद आखिरी स्टेज में स्क्रीन प्रिंटिंग के जरिये आशोक चक्र बनाकर इसकी पैकेजिंग की जाती है। यह सारा काम महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है।

    *????????तिरंगा निर्माण के साथ ही घर-घर लोगों को जागरूक भी कर रहीं हैं समूह की महिलाएं*

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत TPC में निर्मित यह झंडे संकूल स्तरीय संगठन के जरिये सभी सखी मंडल सहित सभी घरों तक पहुचाएं जायेंगे। सखी मंडल की यह महिलाएं सिर्फ राष्ट्रध्वज का निर्माण नहीं बल्कि आजादी के 75वें वर्षगांठ पर लोगों के घरों में जाकर उन्हें पोस्टर, बैनर्स, वीडियो आदि के माध्यम से राष्ट्रध्वज के महत्व और उसकी गरिमा के विषय में जानकारी भी दे रहीं हैं। प्रभात फेरी, रैली, स्कूटी-रैली, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज, पेंटिंग आदि के माध्यम से भी ये ग्रामीण महिलाएं 4 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जागरूकता लाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़ौदा घाट में रक्तदान शिविर 15 अगस्त को स्व बी डी मंडल की पांचवीं पुण्यतिथि पर रेलवे कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरों पर
    Next Article देश भर मे मेहँगाई, खाद्य एवं जरुरी सामानो पर जीएसटी लगाए जाने एवं कांग्रेस मे शीर्ष नेताओं से इडी द्वारा किये जा रहे पूछ ताछ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देश भर मे आंदोलन कर रही है

    Related Posts

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    संस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.