Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंगेर में पागल कुत्ते ने 40 से ज्यादा कांवड़ियों को काटा, कई गंभीर रूप से घायल
    Breaking News Headlines बिहार

    मुंगेर में पागल कुत्ते ने 40 से ज्यादा कांवड़ियों को काटा, कई गंभीर रूप से घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के मुंगेर में कांवर यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है. यहां सुलतानगंज से बाबाधाम जल लेकर जा रहे 40 से ज्यादा कांवड़ियों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया. जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. इसके बाद सभी घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के लिए

    अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें कुछ कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना उस वक्त हुआ जब ये सभी कांवड़िये सुलतानगंज से गंगा जल भरकर देवघर जल चढ़ाने जा रहे थे. इस दौरान तारापुर के पास कांवड़ियों को कुत्ते ने काट लिया. कुत्ते के काटने के डर से कांवड़िया इधर- उधर भागने लगे. जिसके बाद थोड़ी देर के लिए वहां भगदड़ सी मच गई.बताया जा रहा है कि कुत्ते ने कुछ स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को भी कांटा है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने सभी घायल कांवरियों को एंबुलेंस से तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.

    अब इलाज के बाद सभी कांवंड़ियों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है. घटना के बाद घटनास्थल पर भय का माहौल व्याप्त हो गया है. घटना के बाद कुत्ते के काटने के शिकार हुए कांवड़ियों ने बताया कि वो सभी बोल-बम के नारे लगाते हुए बाबा धाम जा रहे थे. इस दौरान पागल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया गया था. कांवड़ियों ने जिला प्रशासन से कुत्तों को कांवड़िया पथ से दूर रखने का आग्रह किया है.

     

    बता दें कि बिहार में सावन के पावन माह में भागलपुर जिले के सुलतानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से जलभरकर देवघर बाबा धाम जल अर्पण करने जाते हैं. यहां कांवड़िये नंगे पांव सुलतानगंज से बाबाधाम की पैदल यात्रा करते हैं. इस दौरान वह मुंगेर और बांका जिले से होते हुए देवघर पहुंचते हैं. और 12 ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाते हैं. रास्ते में कांवड़िया बोल बम का नारा लगाते रहते हैं. मान्यता है कि यहां कांवड़ियों के राह में जब कुत्ते आते हैं तो वह भैरव बम, भैरव कहते हैं जिससे कुत्ते अलग हट जाते हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअक्टूबर से शुरू होगी 5G सेवाएं, इन 13 शहरों को मिलेगा सबसे पहले फायदा
    Next Article तेजी से घूम रही पृथ्वी! 24 घंटे से भी कम समय में लगा रही चक्कर, जानें नुकसान

    Related Posts

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.